---Advertisement---

ओवरसाइज ब्लेजर और लेस ब्रालेट में Ananya Panday ने फैंस के छुड़ाए छक्के, टोंड फिगर देख कोई भी हो जाए फिदा

Ananya Panday: यह बात सच है कि अनन्या पांडे का फैशन में कोई जवाब नहीं है। किसी भी स्टाइल को कैसे सिंपल और स्टाइलिश बनाना है यह अनन्या को बखूबी पता है। वह फैंस को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2023 4:30 अपराह्न

ananya panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: यह बात सच है कि अनन्या पांडे का फैशन में कोई जवाब नहीं है। किसी भी स्टाइल को कैसे सिंपल और स्टाइलिश बनाना है यह अनन्या को बखूबी पता है। वह फैंस को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह सिंपल अटायर को स्टाइलिश टच देती हुई दिखी है। लोगों की निगाहें उनकी खूबसूरती और फैशन गेम पर अटक गई हैं और उन्होंने खुद को फैशनिस्टा साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह पहली दफा नहीं है जब अनन्या अपने फैशन की वजह से चर्चा में आई हो।

क्या है अनन्या के इस लुक में खास

अनन्या पांडे के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने ज़िम्मरमैन ब्रांड की ड्रेस को कैरी किया है जिसे उनके फैशन स्टाइलिस्ट मेघन कॉन्सेसियो ने स्टाइल किया। जहां तक उनके लुक की बात करें तो उन्होंने लेस ब्रॉलेट टॉप और व्हाइट फ्लेयर्ड जींस को कैरी किया है। इसे उन्होंने ओवर साइज लॉन्ग जैकेट के साथ कैरी कर खास लुक देती हुई नजर आई है। एक्ट्रेस ने इस लुक को व्हाइट हाई हिल्स से कंप्लीट किया। कहने दो राय नहीं है कि अनन्या का लुक वाकई काफी अलग और स्टाइलिश है।

न्यूड मेकअप में छा गई हसीना

अनन्या पांडे के मेकअप की बात करें तो उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड आईशैडो और लिपस्टिक को स्टाइल करती नजर आई। वहीं एक्ट्रेस ने मेसी हेयरस्टाइल से अपने इस लुक को ख़ास बनाती दिखी। मेसी हेयरस्टाइल में उनकी खूबसूरती देखने लायक है और वह खुद को अलग टच देती हुई नजर आ रही है। फैंस कैजुअल अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और हसीना की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह लुक वाकई काफी खास है और वह छा गई हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी अनन्या

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे बहुत जल्द आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2‘ में नज़र आने वाली है। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं निजी जिंदगी की बात करें तो वह आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026