---Advertisement---

Ananya Raj Death: अनन्या राज को हिट से सुपरहिट बनाने वाले 5 शोज और मूवी , जानें एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ कैसी थी?

Ananya Raj Death: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में काम करने वाली अनन्या राज की मौत ने फैंस को तोड़ दिया है। एक्ट्रेस को हमेशा उनकी इन फिल्मों और शोज के लिए याद किया जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 17, 2026 11:05 पूर्वाह्न

Ananya Raj Death
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Raj Death:  बॉलीवुड  से  लेकर  साउथ सिनेमा में काम कर चुकी  एक्ट्रेस अनन्या राज की मौत की खबर जब से सामने आयी है , तब से फैंस के मन में सवालों की बाढ़ आ गई है। वो जानना चाहते हैं कि, आखिर 27 साल की अनन्या की जिंदगी में ऐसा क्या चल रहा था? जिसके कारण उनकी रहस्यमय मौत हो गई। अनन्या राज का निधन 15 जुलाई 2026 को हो गया था। लेकिन इसकी जानकारी परिजनों ने 16 अगस्त 2026 को सभी को दी है। उनके परिजनों ने बकाया कि, एक्ट्रेस की सोते-सोते ही मौत हो गई।  रविवार से ही अनन्या राज को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी ऐसी 5 फिल्में और  शोज से बारे में बता रहे , जिनके दम पर उन्होंने साउथ और बॉलीवुड  में जगह बनाई है।

एक्ट्रेस अनन्या राज की हिट मूवी और सीरीज

अनन्या राज को उनके फैंस अनन्या सेनगुप्त के नाम से भी जानते हैं। मुम्बई की रहने वाली अनन्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2016 में आयी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘7 ऑवर्स टू गो’ से की थी। ‘एनिग्मा – द फॉलन एंजेल’ और ‘सिल्वर गांधी’ जैसे अवॉर्ड जीतने वाली अनन्या राज की हिट फिल्में 7 ऑवर्स टू गो, द फाइनल एग्जिट, घोस्ट, थग्गेदे ले और मद्रासी गैंग हैं। उन्होंने हॉरर फिल्मों में सबसे ज्यादा काम किया है। इसके साथ ही अनन्या द डेविल इनसाइड , ब्लू व्हेल , हाई डोस और जघन्य अपराध जैसे सीरीज में दिख चुकी हैं।

Ananya Raj Death के बाद जानें कैसी थी एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ?

अनन्या राज की मौत का कारण डिप्रेशन और अन्या बीमारियां बताया जा रहा है। एक्ट्रेस की मौत का खुलासा करते हुए उनके परिजनों ने फैंस को बताया अनन्या शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। 15 जुलाई 2026 की सुबह नींद में ही एक्ट्रेस की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार वालों ने बेहद गुप्त तरीके से उनका अंतिम संस्कार कर दिया। अनन्या राज की पर्सनल जिंदगी को लेकर कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिल्मी दुनिया में काम करने के बाद भी उनका कभी भी किसी के साथ नाम नहीं जुड़ा है। अन्यया राज की मौत की असली वजह क्या रही?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानाकरी मौजूद नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026