---Advertisement---

Anicka Vikhraman को इस वजह से एक्स बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से पीटा! फोटोज और आपबीती सुनकर कांप जाएगी रूह

Anicka Vikhraman: अनिका विक्रमण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस की सूजी आंखें मारपीट के निशान हैं। फोटोज को देख आपकी रूह कांप जाएगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2023 1:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anicka Vikhraman: दक्षिण फिल्मों की एक्ट्रेस अनिका विक्रमण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने मारपीट की है। तस्वीरों को देख लोगों के जहन में एक ही बात आ रही है कि कोई किसी को इस बेरहमी से कैसे पीट सकता है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस दर्द को बयां किया है। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस काफी परेशान हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इस पोस्ट में।

फोटोज शेयर कर अनिका ने कहीं ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anicka Vijayi Vikramman (@anickavikramman)

अनिका विक्रमण ने फोटोज शेयर कर लिखा, “इन घटनाओं को पीछे छोड़ देने के बावजूद मुझे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं और मुझे और मेरे परिवार को लगातार बदनाम किया जा रहा है। आखिरी तस्वीर मेरे एक्स बॉयफ्रेंड के मुझ पर हमले से पहले क्लिक की गई थी। मैं इस सप्ताह से तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दूंगी।”

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

कुछ इस तरह अनिका ने बयां किया दर्द

फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “बुरी किस्मत थी कि मैं अनूप पिल्लई नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी और पिछले कुछ सालों से वो मेरा मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था। मैंने ऐसा आदमी कभी नहीं देखा जो इस हद तक इन्सेक्युर हो सकता है। इतना सब करने के बाद भी वो मुझे डरा रहा है। मैंने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि वो मेरे साथ ऐसा करेगा। ये दूसरी बार है जब मैंने बेंगलुरु पुलिस में उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। वह सबसे पहले मुझे चेन्नई में मारा था और वह फिर मुझसे पैर पकड़कर माफी मांगने लगा और मैं बेवकूफ थी कि मैंने उसे माफ किया। जब उसने मुझे दोबारा मारा तो मैंने बेंगलुरु पुलिस में फिर शिकायत करने गई लेकिन इस बार स्ने पुलिस को पैसे देकर मामले को शांत कर लिया।

अभी भी मिल रही है धमकियां

वहीं पुलिस ने हमसे सुलह करने के लिए कहा और इसके बाद उसे और हिम्मत मिल गई कि वह मारपीट कर सकता है। वह कई बार धोखा दिया था और इसलिए मुझे उसे छोड़ना था लेकिन वो नहीं छोड़ना चाहता था। उसने मेरा फोन तोड़ दिया ताकि मैं शूट पर ना जा सकूं। जब हम रिश्ते में नहीं थे तो भी वह लगातार मेरी व्हाट्सएप चैट पर अपनी नजर बनाए रखता था। दो दिन पहले हैदराबाद शिफ्ट होने से पहले उसने मेरा फोन लॉक कर दिया था और फिर मुझे मुक्कों से मारने लगा था। जब मैं उससे फोन मांगने लगी तो उसने मेरा मुंह दबा दिया। मुझे ब्रोंकाइटिस है, मेरी सांस रुक गई। मेरी आवाज नहीं निकल रही थी। मुझे लगा कि वो मेरी जिंदगी की आखिरी रात है। मारपीट के बाद मैं रात भर बाथरूम में लॉक रही थी। वह अभी फिलहाल यूएस में है और यह पोस्ट मैं इसलिए कर रही हूं क्योंकि मुझे लगातार धमकी दी जा रही है।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026