---Advertisement---

Animal Teaser: पिता की मौत का बदला लेने के लिए ‘खूंखार’ बने Ranbir Kapoor! गैंगस्टर ड्रामा में एक्शन का है तड़का

Animal Teaser: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का टीजर जारी कर दिया गया है और कहने में दो राय नहीं है कि यह वाकई काफी जबरदस्त है। टीजर से कहानी की साफ-साफ दिखाई दे रही है और फैंस इसे देखने के बाद काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल इस टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 28, 2023 6:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Animal Teaser: रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के फैंस के लिए उनका यह जन्मदिन काफी खास है क्योंकि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर जारी कर दिया गया है। कुछ समय से एक्टर अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं इस टीजर को देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं क्योंकि इसमें रणबीर ही नहीं रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। यह टीजर वाकई काफी खास है और ऐसे में यह फिलहाल ट्रेंड में है। आइए जानते हैं आखिर टीजर में क्या दिखाई गई है कहानी।

क्या है टीजर में कहानी

जहां तक इस टीजर की बात करें तो इसमें फिल्म की कहानी की झलक सामने आई है। दरअसल टीजर में यह साफ जाहिर है कि रणबीर कपूर एक अमीर खानदान में जन्म लेने के बाद खुद को बंद महसूस करते हैं। उन्हें बाहर निकलकर यह लगता है जैसे यह दुनिया काफी अच्छी है लेकिन घर के अंदर उन्हें जेल सा लगता है। वहीं अनिल कपूर रणबीर कपूर के पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं जो हमेशा बेटे से खफा रहते हैं और उन्हें क्रिमिनल कहते हुए नजर आते हैं। दूसरी तरफ रणबीर अपने पिता से काफी प्यार करते हैं और उनके खिलाफ एक भी शब्द सुन नहीं सकते हैं। वहीं फिल्म की कहानी तब बदल जाती है जब अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए रणबीर एनिमल बन जाते हैं और उनका खौफनाक लुक देखकर लोग चौंक गए हैं।

यहां देखें टीजर:-

रणबीर का अंदाज है जबरदस्त सरप्राइज

इस टीजर में जबरदस्त कहानी के अलावा फुल एक्शन मोड में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। उनके लंबे बाल और आंखों में गॉगल्स वाला यह अंदाज देख लोग काफी हैरान हैं। वहीं बॉबी देओल का सरप्राइज लुक भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसकी एक झलक दिखाई गई है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। हालांकि डायरेक्टर संदीप रेड्डी बांगा के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 1 दिसंबर को दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Leave a Comment