---Advertisement---

Annu Kapoor संग इंटीमेट सीन करने पर क्यों थी Priyanka Chopra को आपत्ति? सालों बाद एक्टर हुए मुखर, कहा- ‘अगर मैं हीरो होता…’

Annu Kapoor on Priyanka Chopra: अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ 'सात खून माफ' फिल्म को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर एक बार फिर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा जिसकी वजह से चर्चा में आए एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2024 1:37 अपराह्न

Annu Kapoor on Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Annu Kapoor on Priyanka Chopra: अगर कंट्रोवर्शियल सितारों की बात करें तो निश्चित तौर पर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) का नाम टॉप पर शुमार है। बवाल करने में अन्नू कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में उनकी कंट्रोवर्सी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ भी हुई है जिसे लेकर अन्नू कपूर ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने के लिए मना कर दिया। इतना ही नहीं जब यह बात अन्नू कपूर ने कही तो हर तरफ बवाल मच गया लेकिन सालों बाद एक बार फिर उन्होंने इस बारे में बात की है और सोशल मीडिया पर यह सुर्खियों में है। आइए जानते हैं इस बार क्या कह गए एक्टर।

Annu Kapoor On Priyanka Chopra किस सीन जो है चर्चा में

अब अन्नू कपूर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “एक न्यूज़ आ गई कि प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को किस करने से मना कर दिया। एक्टर ने कहा कि अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती हीरो को चूमने में किसी भी हीरोइन को आपत्ति नहीं होती। वह तो मैं हूं ना शक्ल ना सूरत ना पर्सनालिटी इसलिए आपत्ति हो गई।” अनु कपूर का यह बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है और पुराना विवाद भी। यह देखना दिलचस्प है कि इस बार क्या प्रियंका चोपड़ा इस पर जवाब देती है या फिर इसे नजरअंदाज करती हैं।

आमने-सामने आए थे Annu Kapoor और Priyanka Chopra

यह पहली दफा नहीं है जब अन्नू कपूर ने ने इस बारे में बात की हो। इससे पहले भी सात खून माफ के इंटीमेट सीन को लेकर वह अपनी राय दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने कई हीरो के साथ इंटीमेट सींस दिए हैं लेकिन उन्हें मेरे साथ यह करने में आपत्ति थी क्योंकि मैं अच्छा नहीं दिखता हूं।” वहीं अन्नू कपूर के बयान पर प्रियंका चोपड़ा भी चुप नहीं रही थी और उन्होंने बेधड़क होकर कहा था कि “अगर कोई इंटीमेट सीन करना चाहता है और उस पर गंदे कमेंट भी करता है तो उसे इस तरह की फिल्म में काम नहीं करना चाहिए।”

क्या था Annu Kapoor और Priyanka Chopra Controversy

दरअसल ‘सात खून माफ’ में प्रियंका चोपड़ा के 7 पतियों में से एक पति बने थे। अन्नू कपूर के अनुसार फिल्म में अन्नू और प्रियंका का इंटीमेट सीन बताया जा रहा है लेकिन प्रियंका ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। उसे लेकर अन्नू मुखर हुए थे और इस पर देसी गर्ल ने जवाब दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026