---Advertisement---

पवन कल्याण के तलाक और रामचरण की पत्नी को लेकर व्यंग्य कर फंसे Anudeep Katikala, फिल्मी सीन में हुई कॉमेडियन की गिरफ्तारी

Anudeep Katikala: आखिर रामचरण और पवन कल्याण को लेकर ऐसा क्या जोक मार गए कॉमेडियन जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी हुई है। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने के बाद एक बार फिर फिल्मी स्टाइल में हुई गिरफ्तारी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2026 3:24 अपराह्न

Anudeep Katikala
Follow Us
---Advertisement---

Anudeep Katikala: कभी-कभी कॉमेडी की आड़ में कॉमेडियन कुछ ऐसी गलती कर जाती है जिनका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल रहा स्टैंड अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला का जिन्होंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और टॉलीवुड स्टार रामचरण की चुटकी लेने की कोशिश की। भले ही उन्होंने अपने फैंस को हंसाने के लिए यह व्यंग्यात्मक जोक मारा हो लेकिन उन पर मुसीबत की तलवार चढ़ गई है क्योंकि कहा जा रहा है कि एकदम फिल्मी स्टाइल में उनकी गिरफ्तारी हुई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

फिल्मी स्टाइल में Anudeep Katikala पर पुलिस का शिकंजा

रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से उन्हें गिरफ्तार किया है जब अनुदीप कटिकाला अपने पिता के साथ पार्क में टहल रहे थे। दरअसल अपनी फैमिली से मुलाकात करने के लिए कॉमेडियन प्रयागराज पहुंचते हैं और इस दौरान मंगलवार 14 अप्रैल को शाम 7 बजे उनके फोन को एक पार्क में ट्रेस किया गया जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। अनुदीप कटिकाला को अपने साथ ले आई।

लगातार विवादों में हैं अनुदीप कटिकाला

अनुदीप कटिकाला पर बीएनएस और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल रामचरण और पवन कल्याण की रोस्टिंग करने की गलती की। कहा जा रहा है कि फैंस की तरफ से उन्हें धमकी भी मिलने लगी।

रामचरण और पवन कल्याण पर क्या बोले अनुदीप कटिकाला

जहां तक बात करें अनुदीप कटिकाला के कॉमेडी की तो उन्होंने स्टैंड अप के दौरान उन्होंने कहा कि पवन कल्याण से तलाक के मामले में लोगों को सीखने की जरूरत है क्योंकि उनकी किसी भी पत्नी ने उन पर दुर्व्यवहार का कोई आरोप नहीं लगाया है। इतना ही नहीं टॉलीवुड अभिनेता राम चरण के बारे में कॉमेडियन ने कहा कि वह वह पूरी तरह से नारीवादी है क्योंकि उन्हें इस बात से कोई भी परेशानी नहीं है कि उनकी पत्नी उपासना ज्यादा अमीर है।

अब इस रोस्टिंग को लेकर अनुदीप कटिकाला की गिरफ्तारी बताई जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026