---Advertisement---

‘अब अहंकार की बात नहीं’ Salman Khan और बिश्नोई विवाद पर ये क्या बोल गए Bigg Boss फेम Anup Jalota, देखें यूजर्स की प्रतिक्रिया

Anup Jalota: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई तनातनी के बीच अनूप जलोटा ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 21, 2024 7:27 अपराह्न

Anup Jalota
Follow Us
---Advertisement---

Anup Jalota: लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की तरफ से लगातार सलमान खान (Salman Khan) को धमकी दी जा रही है। वहीं भाईजान की सिक्योरिटी में पिछले कुछ समय से लगातार ध्यान दिया जा रहा है लेकिन यह मामला और भी तूल पकड़ने लगा जब हाल में बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। लेकिन इस सबके बीच भजन सम्राट और बिग बॉस 12 फेम अनूप जलोटा ने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। उन्होंने कहा कि अहंकार की बात नहीं रही है और मुझे लगता है कि सलमान खान को माफी मांग लेनी चाहिए। अनूप जलोटा की बात सुनकर लोग हैरान है और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं।

Anup Jalota ने Salman Khan को दी नसीहत

दरअसल मीडिया इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने इस बारे में अपनी राय दी है। उन्होंने कहा सलमान खान ने काला हिरण मारा या नहीं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। अब इस बात को लेकर कुछ भी नहीं बोलने की जरूरत है उन्हें सिर्फ बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लेने में ही भलाई है क्योंकि अब अहंकार की बात नहीं रही है।

Anup Jalota ने Salman Khan के करीबी की सुरक्षा पर उठाए सवाल

अनूप जलोटा अपने इस बयान को लेकर चर्चा में आ गए और सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर रिएक्ट करने लगे हैं। बाबा सिद्दीकी के कत्ल के बाद अनूप जलोटा ने अपनी राय दी और सलमान खान को नसीहत देते हुए कहा है कि सलमान खान को माफी मांग लेनी चाहिए।अगर सलमान खान माफी मांग लेते हैं तो उनके आसपास के लोग सुरक्षित हो जाएंगे।

Anup Jalota के बयान पर Salman Khan के फैंस

वहीं अनूप जलोटा के इस बयान पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा इस देश में मूर्खों की बाढ़ आ गई है एक हत्यारा एक अभिनेता को धमकी दे रहा है सलमान को कोर्ट सजा देगा अगर वह अपराधी है कोई क्रिमिनल नहीं।

Salman Khan के पिता ने माफी को लेकर कहीं थी ये बात

सलमान खान के पिता सलीम खान ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि सलमान ने काले हिरण का शिकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर उसने गलती की ही नहीं तो वह किस चीज के लिए माफी मांगे और किससे माफी मांगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026