---Advertisement---

Anupam Kher ने मां दुलारी को जन्मदिन की अद्भुत अंदाज में दी बधाई, 19 फोटोज में एक में भी नहीं दिखी किरण खेर तो क्या बोले फैंस

Anupam Kher: अपनी मां दुलारी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए एक्टर ने कई खूबसूरत झलक दिखाई लेकिन इस दौरान किरण खेर नहीं दिखी। फैंस रिएक्शन देने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2026 12:55 अपराह्न

Anupam Kher
Follow Us
---Advertisement---

Anupam Kher: लीजेंडरी एक्टर जिन्होंने तीन दशक में बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है। अपने हर किरदार से लोगों के दिलों जान में बस जाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनुपम खेर की जो अपनी मां के साथ बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच अपनी मां को उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए 19 तस्वीरें शेयर की लेकिन चौका देने वाली बात यह है कि इस दौरान किसी भी फोटो में उनकी पत्नी किरण खेर नहीं नजर आती है। इसे लेकर लोग प्रतिक्रिया देते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

मां दुलारी के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने जताया इस तरह आभार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्टर ने पोस्ट में उन्हें अपनी जिंदगी कहां है तो वही आगे उनको फिर नहीं लिखा, “मेरी सबसे प्यारी मां दुलारी! जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ! आप हमारे जीवन में ईश्वर का सबसे सुंदर आशीर्वाद हैं। आपका प्यार, आपका त्याग, आपकी सीख, आपका धैर्य और हर परिस्थिति में मज़बूती से खड़े रहने का आपका जज़्बा मुझे जीवन भर प्रेरित करता रहा है। आपने मुझे सिर्फ़ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि मुझे जीवन जीना भी सिखाया। लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में हिम्मत न हारना, और सफलता मिलने पर विनम्र बने रहना—ये सब मैंने आपसे सीखा है।

मां को लेकर Anupam Kher का देखें दिल जीतने वाला प्यार

अनुपम खेर ने आगे लिखा, “आज मैं जो भी हूं, जितना भी प्यार और सम्मान मुझे मिला है, उसमें आपकी दुआओं, आपके संस्कारों और आपके आशीर्वाद का सबसे बड़ा योगदान है। मेरी हर सफलता के पीछे आपकी तपस्या और आपका विश्वास खड़ा है। मैं ईश्वर का जितना धन्यवाद करूं, कि उन्होंने मुझे आपकी कोख से जन्म लेने का सौभाग्य दिया। भगवान आपको लंबी, स्वस्थ, खुशियों से भरी और प्रेममय ज़िंदगी दें। और अगर जन्मों का सच में कोई सिलसिला होता है, तो हर जन्म में मुझे आपकी ही संतान बनने का सौभाग्य मिले।जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मां।आप दुनिया की सबसे प्यारी मां हैं। आपका प्यारा बेटा ! बिट्टू!”

अनुपम खेर की फोटोज को देख क्यों किरण खेर आई लोगों को याद

अनुपम खेर का उनकी मां के साथ बॉन्डिंग किसी से छिपा नहीं है लेकिन एक बार फिर जन्मदिन के मौके पर 19 तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अपनी मां के साथ अलग-अलग तरीके से क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए हैं। इस दौरान पूरी फैमिली साथ दिख रही है लेकिन किसी भी फोटो में किरण नजर नहीं आई। एक यूजर ने कहा कि “फोटोज काफी अच्छी है लेकिन किरण खेर को मिस कर रहा हूं।” वहीं इस पर एक फैन ने बचाव करते हुए कहा कि “वह कहानी अलग है लेकिन यह काफी खूबसूरत है।”

गौरतलब कि अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा था कि उन्हें पता है कि उनका रिश्ता दुनिया का सबसे अच्छा रिश्ता नहीं है। उन्होंने अपनी पत्नी को काफी दुख दिए हैं। 1985 में दोनों की शादी हुई थी और 40 साल से साथ हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026