Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 में नजर आए अनुराग डोभाल शो में अपनी लड़ाई को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे लेकिन बाहर फैमिली कंट्रोवर्सी को लेकर फिलहाल चर्चा में आ गए हैं। जहां बीते दिन उन्होंने यूट्यूब पर अपने आखिरी वीडियो को शेयर करते हुए कहा था कि वह जिंदा नहीं रह पाएंगे। इसके बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे। उन्होंने वीडियो में कथित तौर पर अपनी फैमिली पर इंटर केस्ट मैरिज को लेकर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। इस सब के बीच अब अनुराग डोभाल के भाई ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिग बॉस 17 फेम अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे।
क्या अनुराग डोभाल का पत्नी के साथ ठीक नहीं था रिश्ता
View this post on Instagram
दरअसल रीतिका चौहान के साथ इंटर कास्ट मैरिज के बाद परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाने वाले अनुराग डोभाल के भाई कलाम ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि अनुराग ने बहस के दौरान रितिका को मारने की बात मानी है। इन दावों ने चल रहे पारिवारिक विवाद को और भी बढ़ा दिया है जबकि इसे लेकर रितिका के रिएक्शन को लेकर लोग इंतजार में हैं। जहां स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि अनुराग डोभाल ने इस बात को माना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को थप्पड़ मारा और रितिका के साथ उनकी लड़ाई भी हुई जहां बात हाथापाई की नौबत पर आ गई।
Anurag Dobhal के भाई ने कहा व्यूज पाने का पैतरा
कमाल के द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर देखा जा सकता है की कैसे अनुराग ने अपनी पत्नी पर हाथ उठाने की बात की है। वहीं इसके साथ ही बिग बॉस 17 फेम के भाई ने यह भी कहा कि चिल करो यह उसकी हर दिन की चीज हैं जो करता है अपने व्यूज के लिए। एक साइड स्टोरी पोस्ट कर दी भाई ने पर सच नहीं बताया। इसके साथ ही यह भी कहा कि अनुराग डोभाल ने अपनी मां पापा के खिलाफ झूठा केस किया और जब वह हार गया तब उसने इस तरह की हरकत की है। इसी सब वजह से रितिका ने भी उसको छोड़ दिया है।
ऐसे में अनुराग डोभाल की फैमिली की यह कंट्रोवर्सी लगातार चर्चा में है लेकिन इसकी सच्चाई अब राज बन गई है।






