---Advertisement---

Anurag Dobhal: ‘उसको बजा दिया…’ क्या पत्नी रितिका संग हाथापाई करते थे बिग बॉस 17 फेम, अटेंशन सीकर बताकर भाई ने किया पलटवार

Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने परिवार पर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया लेकिन इस सब के बीच अब उनके भाई ने पलटवार किया है। कुछ ऐसा खुलासा किया जिसने लोगों को दंग कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2026 12:55 अपराह्न

Anurag Dobhal
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 में नजर आए अनुराग डोभाल शो में अपनी लड़ाई को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे लेकिन बाहर फैमिली कंट्रोवर्सी को लेकर फिलहाल चर्चा में आ गए हैं। जहां बीते दिन उन्होंने यूट्यूब पर अपने आखिरी वीडियो को शेयर करते हुए कहा था कि वह जिंदा नहीं रह पाएंगे। इसके बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे। उन्होंने वीडियो में कथित तौर पर अपनी फैमिली पर इंटर केस्ट मैरिज को लेकर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। इस सब के बीच अब अनुराग डोभाल के भाई ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिग बॉस 17 फेम अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे।

क्या अनुराग डोभाल का पत्नी के साथ ठीक नहीं था रिश्ता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

दरअसल रीतिका चौहान के साथ इंटर कास्ट मैरिज के बाद परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाने वाले अनुराग डोभाल के भाई कलाम ने पलटवार किया है उन्होंने कहा कि अनुराग ने बहस के दौरान रितिका को मारने की बात मानी है। इन दावों ने चल रहे पारिवारिक विवाद को और भी बढ़ा दिया है जबकि इसे लेकर रितिका के रिएक्शन को लेकर लोग इंतजार में हैं। जहां स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि अनुराग डोभाल ने इस बात को माना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को थप्पड़ मारा और रितिका के साथ उनकी लड़ाई भी हुई जहां बात हाथापाई की नौबत पर आ गई।

Anurag Dobhal के भाई ने कहा व्यूज पाने का पैतरा

कमाल के द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर देखा जा सकता है की कैसे अनुराग ने अपनी पत्नी पर हाथ उठाने की बात की है। वहीं इसके साथ ही बिग बॉस 17 फेम के भाई ने यह भी कहा कि चिल करो यह उसकी हर दिन की चीज हैं जो करता है अपने व्यूज के लिए। एक साइड स्टोरी पोस्ट कर दी भाई ने पर सच नहीं बताया। इसके साथ ही यह भी कहा कि अनुराग डोभाल ने अपनी मां पापा के खिलाफ झूठा केस किया और जब वह हार गया तब उसने इस तरह की हरकत की है। इसी सब वजह से रितिका ने भी उसको छोड़ दिया है।

ऐसे में अनुराग डोभाल की फैमिली की यह कंट्रोवर्सी लगातार चर्चा में है लेकिन इसकी सच्चाई अब राज बन गई है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026