फ्रस्ट्रेशन में Anurag Kashyap लिखते हैं अजीबोगरीब पोस्ट! कृष्णा अभिषेक ने क्यों लाफ्टर शेफ्स में ‘डकैत’ डायरेक्टर से की 9 करोड़ की मांग

Anurag Kashyap: डकैत डायरेक्टर की कृष्णा अभिषेक ने कर दी बोलती बंद, मिलने के लिए लगाए ऐसे रेट कि उड़ गए तोते, मजेदार वीडियो देखकर नहीं रुकने वाली है आपकी हंसी। आइए देखते हैं लाफ्टर शेफ्स 3 क्लिप।

Anurag Kashyap

Photo Credit- Google Anurag Kashyap

Anurag Kashyap: यह सच है कि बीते दिन डकैत फिल्म स्टार्स और डायरेक्टर प्रमोशन करने के लिए लाफ्टर शेफ्स 3 में आए। यह काफी मजेदार रहा। इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने अनुराग कश्यप के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जिस तरह से मजे लेते हुए दिखाई दिए वह निश्चित तौर पर चर्चा में है। वीडियो देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है। आखिर क्यों कृष्ण ने अनुराग कश्यप के मजे लेते हुए कहा कि क्या सोडा मिलाकर पीना पड़ता है। यह वाकई मजेदार एपिसोड था जहां लाफ्टर शेफ्स 3 में उस पोस्ट की बात की गई जहां अनुराग कश्यप ने लोगों से मिलने के लिए पैसे चार्ज करने की बात की थी।

Anurag Kashyap के इस पोस्ट पर हुआ था बवाल

अनुराग कश्यप के मजे लेते हुए कृष्णा अभिषेक ने उनके द्वारा लिखे गए एक सोशल मीडिया पोस्ट को दिखाया जिसमें डकैत डायरेक्टर ने इस बात का जिक्र किया था कि अब से वह लोगों से मिलने के लिए चार्ज करेंगे। इस दौरान पोस्ट में लिखा गया था कि “10 से 15 मिनट मिलने के लिए मैं 100000 चार्ज करूंगा। आधे घंटे के लिए 2 लाख और 1 घंटे के लिए 5 लाख। न्यू कॉमर्स की मदद करने के लिए मैंने अपना काफी समय जाया किया है।”

क्यों कृष्णा अभिषेक ने डकैत डायरेक्टर से किए पैसे की मांग

वहीं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कृष्णा अभिषेक अनुराग कश्यप से कहते हैं कि “सर ऐसे पोस्ट को लिखने के लिए आपको नीट पीनी पड़ती है या सोडा मिलाकर लेना पड़ता है।” वहीं यह सुनते ही वहां बाकी मौजूद लोग हंसने लगते हैं। वहीं इस सबके बीच अनुराग कश्यप फ्रस्ट्रेशन का जिक्र करते हैं। इसके साथ ही कृष्णा कहते हैं कि “हमारे शो में 16 सेलिब्रिटीज है 5 मिनट के प्रमोशन लिए हर सेलिब्रिटी कम से कम 5 लाख रुपए लेतें है। 60 मिनट के लिए 16 सेलिब्रिटी के लिए 9 करोड़ 60 लाख हुए तो आप बताइए कैसे करेंगे पेमेंट। सुनते ही सबकी हंसी फूट पड़ती है।

क्यों खास है अनुराग कश्यप की डकैत

यह सच है कि अनुराग कश्यप अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में रहते हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्म डकैत में मृणाल ठाकुर अधिवि सेश के साथ नजर आने वाली है जिसमें अनुराग ने खुद एक्टिंग भी की है।

 

 

Exit mobile version