---Advertisement---

Anushka Sen Viral Video: ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ से स्पेशल मोमेंट शेयर कर हसीना ने चलाया जादू, इंटरनेट पर छाई अदाएं

Anushka Sen Viral Video: अनुष्का सेन ने अपकमिंग वेब सीरीज 'दिल दोस्ती डिलेमा' से बीटीएस झलक फैंस को दिखाकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2024 12:50 अपराह्न

Anushka Sen Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sen Viral Video: 21 साल की एक्ट्रेस अनुष्का सेन सोशल मीडिया सेंसेशन है और अपनी फैन फॉलोइंग को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का आज बुलंदियों पर है। उनकी नई सीरीज दस्तक देने के लिए तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ की जिसमें अनुष्का सेन नजर आने वाली है। वहीं अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर कर फैंस को बीटीएस झलक दिखाई है जिसमें वह एक से बढ़कर एक कातिलाना हुस्न से कहर बरपाती हुई नजर आ रही है। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आई अनुष्का सेन।

अनुष्का ने फैंस को किया इंप्रेस

प्राइम वीडियो पर ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है और इसको प्रमोट करने में अनुष्का कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जहां बीते दिन उन्होंने इस वेब सीरीज की अनाउंसमेंट की वहीं अब इसकी बीटीएस झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्राइम डे के मोमेंट मेरे प्यारे लोगों के साथ दिल दोस्ती डिलेमा 25 अप्रैल केवल अमेजन प्राइम वीडियो पर।” अनुष्का सेन के इस वीडियो को कुछ ही मिनट में 17000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं कमेंट में न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हुस्न का दीदार कराती दिखीं अनुष्का सेन

अनुष्का सेन इस वीडियो में कभी मेकअप रूम में नजर आती है तो कभी स्टेज पर कहर बरपाती हुई दिखती है। कभी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में तो कभी ब्लैक ड्रेस में अनुष्का ग्लैमरस दीवा नजर आ रही है। यह बात सच है कि स्टाइल के मामले में अनुष्का का वाकई कोई जवाब नहीं है और वह अपने हर लुक से लाइमलाइट बटोर लेती हैं। अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए अनुष्का तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। ऐसे में दिल दोस्ती डिलेमा के खास मोमेंट की झलक देख फैंस एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। अनुष्का सेन फिलहाल अपने स्टारडम का खूब लुत्फ उठा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026