---Advertisement---

क्या Anushka Sharma Virat Kohli की लाडली वामिका करेंगी मुंबई में पढ़ाई? विदेश में बसने की थी अफवाहें

Anushka Sharma Virat Kohli: अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ लंदन अपने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म देने के लिए गई थी। अकाय के जन्म के बाद हाल ही में विराट कोहली आईपीएल के लिए भारत लौट चुके हैं। वहीं अनुष्का शर्मा को लोग काफी मिस कर रहे हैं क्योंकि अक्सर उन्हें आईपीएल में स्पॉट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2024 12:01 अपराह्न

Anushka Sharma Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma Virat Kohli: अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ लंदन अपने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म देने के लिए गई थी। अकाय के जन्म के बाद हाल ही में विराट कोहली आईपीएल के लिए भारत लौट चुके हैं। वहीं अनुष्का शर्मा को लोग काफी मिस कर रहे हैं क्योंकि अक्सर उन्हें आईपीएल में स्पॉट किया जाता था। अनुष्का कब भारत लौटेंगी इस पर काफी रयूमर्स चल रही थे लेकिन अब कहा जा रहा है कि अनुष्का अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन से वापस भारत आने वाले हैं। बीते दिन यह भी अफवाहें थी कि अनुष्का शर्मा विदेश में ही रहेंगी लेकिन अब उनकी भारत लौटने की वजह भी सामने आ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

आखिर कब भारत लौटेंगी अनुष्का

कहा जा रहा है कि अनुष्का आपने बच्चों के साथ फिलहाल लंदन में रह रही है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक वह जून 2024 तक भारत लौट सकती हैं। 3 साल की वामिका हो चुकी हैं और ऐसे में उन्हें स्कूल में एडमिशन दिलवाने के लिए अनुष्का मई या जून में भारत लौट सकती हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही भारत लौटेंगी।

इस स्कूल में पढ़ेंगी वामिका

सोर्स के मुताबिक वामिका कोहली धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करेंगी। यह सच है कि आराध्या बच्चन, अबराम खान और कई स्टार किड्स इस स्कूल से ही अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में और स्टार किड्स की तरह वामिका भी इसी स्कूल में पढ़ाई कर सकती हैं। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को आईपीएल में चीयर करने के लिए भारत लौट सकती हैं। लेकिन अब वह अपनी बेटी की वजह से इंडिया वापस आएंगी।

वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए थे विराट

गौरतलब है कि हाल ही में विराट कोहली को आईपीएल के मैदान पर अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ वीडियो कॉल पर देखा गया था। इस दौरान विराट अपने बच्चों के साथ क्यूट एक्सप्रेशन देते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026