---Advertisement---

जीत के बाद विराट संग इस हाल में स्पॉट हुई Anushka Sharma, बेबी बंप देख उछल पड़े लोग

Anushka Sharma: विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा एक बार फिर खास अंदाज में स्पॉट हुई। लोगों की निगाहें उनके बेबी बंप पर अटक गई है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर हैरान रह गए और इंतजार कर रहे हैं तो आधिकारिक पुष्टि हो। यह वीडियो फिलहाल लाइमलाइट में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 16, 2023 11:17 पूर्वाह्न

Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में है। जहां बीते दिन विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट का 50 वां शतक जड़ा वहीं दूसरी तरफ एक वीडियो को देखने के बाद फैंस खुशी से उछल पड़े हैं। दरअसल माइंड ब्लोइंग मैच के बाद अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के साथ स्पॉट किया गया। दोनों होटल से बाहर निकल रहे थे और इस दौरान विराट की बाहों में हाथ डाली हुई अनुष्का नजर आई। कहने में दो राय नहीं है कि लोगों की निगाहें अनुष्का शर्मा की बेबी बंप पर टिक गई।

विराट की बाहों में हाथ डाले दिखीं अनुष्का

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट कोहली जोगर्स और टी-शर्ट को कैप के साथ स्टाइल करते हुए दिखे हैं। उनके हाथ में पानी का बोतल और एक बैग है। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा उनकी बाहों में हाथ डालकर नजर आ रही है। इस दौरान वह अपने पति के साथ ट्विन करती हुई दिखाई दी। शॉर्ट हेयर स्टाइल में अनुष्का का अंदाज देखने लायक है लेकिन लोगों की निगाहें तो उनके बेबी बंपर टिक गई। जहां बीते दिन वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने अपनी जगह फाइनल में बना ली है। वहीं यह वीडियो भी फैंस के लिए काफी खास है।

बेबी बंप की झलक देख लोग एक्साइटेड

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ सीढ़ी से नीचे उतर रही है। इस दौरान वह काफी केयरफुल नजर आ रही है। एक्ट्रेस संभल-संभल कर सीढ़ी से उतर रही है और वीडियो को देखने के बाद लोगों की नजर उनकी बेबी बंप पर है। एक बार फिर यह चर्चा जोरों पर है की एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट है। फिलहाल फैंस इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इससे पहले अपनी पहली बेटी वामिका का स्वागत कर चुके हैं और वह फिलहाल 2 साल की है। ऐसे में कपल के घर एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है लेकिन इंतजार है तो इसकी घोषणा की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026