AR Rahman: बॉलीवुड इंडस्ट्री में धार्मिक भेदभाव की बात करने को लेकर ए आर रहमान को लंबे समय से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कई स्टार्स मुखर हो चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में अब इस्माइल दरबार का नाम भी शुमार है। अपने म्यूजिक से लोगों को दीवाना बनाने वाले इस्माइल ने खुलेआम ए आर रहमान को अच्छा गाना बनाने की बात कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में धार्मिक भेदभाव होती तो यहां कोई भी मुसलमान स्टार नहीं बन पाता। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के तमाम मुस्लिम स्टार्स का नाम लेते हुए नजर आए।
इस्माइल दरबार ने एआर रहमान को लेकर क्या कहा
सुभोजित घोष से YouTube चैनल पर बात करते हुए इस्माइल ने एआर रहमान के दावे को खारिज कर दिया। इस दौरान संगीतकार ने कहा कि “हिंदी सिनेमा का इतिहास ऐसा रहा है कि किसी के भी इस सोच को गलत साबित करने के लिए काफी है। अगर इंडस्ट्री में ऐसी सोच होती तो देश में कोई भी मुसलमान स्टार नहीं बन पाता।इस्माइल दरबार, नौशाद या दिलीप कुमार नहीं होते। अगर ऐसा होता तो आज ये स्टार यहां नहीं होते।”
क्या अच्छे गाने नहीं बना पा रहे ए आर रहमान
ए आर रहमान को लेकर बात करते हुए इस्माइल दरबार यही नहीं रुकते हैं और कहते हैं कि यह सब टैलेंट और आपकी किस्मत पर निर्भर करता है। साथ ही ज़िंदगी में आपकी क्या कमी है कि आपका पेट नहीं भर रहा है? भगवान ने आपको सब कुछ दिया है, इसलिए अच्छे से जियो। आप बहुत टैलेंटेड हैं। आप साउंड बहुत अच्छे से डिज़ाइन करते हैं। आप अच्छे गाने नहीं बनाते लेकिन आप एक अच्छे साउंड डिज़ाइनर हैं।
AR Rahman ने क्या कहा था जिसपर शुरू हुआ विवाद
वहीं इंटरव्यू के दौरान धार्मिक भेदभाव को लेकर बात करते हुए कहा कि शायद मुझे इस बात का पता ही नहीं चला। भगवान ने मुझे इससे छुपाया लेकिन मुझे पिछले कुछ साल में इस बात का अनुभव हुआ है कि इंडस्ट्री में पावर शिफ्ट हुआ है और लोग क्रिएटिव नहीं है। फिर भी उनके पास पावर है। हो सकता है कि इसकी वजह भेदभाव ही हो लेकिन मैंने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। वहीं एआर रहमान के बयान से लगातार बवाल जारी है।






