---Advertisement---

Arbaaz Khan ने किया शौरा संग निकाह कबूल, वेडिंग फोटो में एक-दूसरे में इस तरह खोए दिखे लव बर्ड्स

Arbaaz Khan: अरबाज खान ऑफीशियली एक बार फिर शादी कर चुके हैं और वह मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग सात जन्मों के लिए एक हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है जिसमें एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं। फैंस तस्वीरों को खूब पसंद भी कर रहे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 25, 2023 10:41 पूर्वाह्न

Arbaaz Khan
Follow Us
---Advertisement---

Arbaaz Khan: बॉलीवुड सितारों की शादी का क्रेज फैंस के बीच किस कदर होता है इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं हाल ही में सलमान खान के भाई अरबाज खान 56 साल की उम्र में एक बार फिर दूल्हा बने और अब सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जी हां, दरअसल अरबाज एक सेरेमनी में शूरा खान के साथ निकाह कबूल कर चुके हैं जिसकी झलक लाइमलाइट में है। अभी हाल ही में दोनों की शादी की खबरें मीडिया में आई थी और अब यह पति-पत्नी बन चुके हैं। अरबाज ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खास ट्रीट दी है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है।

अरबाज ने कहीं ये बात

अरबाज खान ने शादी की झलक फैंस को दिखाई है और निकाह के बाद तस्वीर शेयर कर अपनी दुल्हनिया से लोगों को मिलवाते हुए नजर आए। इन तस्वीरों में अरबाज अपनी पत्नी शूरा खान के प्यार में खोए दिख रहे हैं। जहां पहली तस्वीर में अरबाज और शूरा एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी फोटो में वह कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान दोनों ही रोमांटिक कपल फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अरबाज ने अपने प्यार का खुले आम इजहार किया। उन्होंने लिखा, “अपने प्रिय जनों की उपस्थिति में मैं और मेरा इस दिन से प्रेम और एक जीवन शुरू करते हैं। हमारे विशेष दिन पर आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है।”

खास लुक में दिखे अरबाज और शूरा

जहां तक अरबाज खान और शूरा के लुक की बात करें तो उनका यह निकाह वाला अंदाज वाकई काफी खास है। इस दौरान अरबाज क्रीम फ्लोरल सूट के साथ पैंट को करी करते हुए दिखाई दिए तो दूसरी तरफ शूरा पिंक लॉन्ग स्कर्ट और फ्लोरल दुपट्टे को गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर कर रही हैं। वह अपने लुक को हैवी नेक पीस से खास टच दे रही है। वहीं हाथों में डायमंड ज्वेलरी है। ओपन सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल में शूरा की खूबसूरती देखने लायक है।

बॉलीवुड की पॉपुलर फेस है शूरा

अगर शूरा की बात करें तो वह पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है जो रवीना टंडन और राशा थडानी जैसे बॉलीवुड फेस से जुड़ी हुई है। वहीं दूसरी तरफ अरबाज इससे पहले मलाइका अरोड़ा के साथ 1998 से 2017 तक शादी के बंधन में रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है और अब शूरा खान के साथ शादी लाइमलाइट में है। इतना ही नहीं अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी को भी डेट कर चुके है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अरबाज खान हाल ही में सोहेल खान के साथ बिग बॉस के वीकेंड के बाद में रविवार के दिन नजर आ रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 17, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026