---Advertisement---

‘अलायंस’ फेम सोहेल खान और सलमान खान के भाई Arbaaz Khan हैं कंट्रोवर्सी में माहिर, मलाइका अरोड़ा संग तलाक सहित मर्डर विवाद में भी हुई खूब फजीहत

Arbaaz Khan: सलमान खान और सोहेल खान के भाई का विवादों से गहरा नाता रहा है। कभी मलाइका अरोड़ा तो कभी अपनी शादी को लेकर वह सुर्खियों में रहे हैं। आइए जानते हैं कब-कब कंट्रोवर्सी में फंसे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Arbaaz Khan
Follow Us
---Advertisement---

Arbaaz Khan: एक भाई फिलहाल प्राइम वीडियो के शो अलायंस में अपनी पहचान बना रहा है तो दूसरा बॉलीवुड की दुनिया में भाईजान के नाम से जाना जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं सोहेल खान और सलमान खान की जिनके भाई अरबाज खान आज यानी 4 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह सच है कि सलमान का विवादों से गहरा नाता है लेकिन क्या आपको पता है कि अरबाज खान भी इसमें पीछे नहीं रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी कंट्रोवर्सी क्या है और कैसे मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक से लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा।

मलाइका अरोड़ा के साथ शादी और तलाक रहा विवादों में

अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा के साथ 1998 में शादी की थी। पहले फैमिली के खिलाफ जाकर उन्होंने शादी की और फिर 2016 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। 18 साल तक साथ रहने के बाद इस हाई प्रोफाइल तलाक ने सुर्खियां बटोरी थी जहां दोनों का बेटा अरहान खान भी है।

शुरा खान के साथ शादी और उम्र का अंतर

साल 2024 में अचानक शुरा खान के साथ अरबाज खान ने शादी कर ली थी। वही रिपोर्ट की माने तो दोनों की उम्र में करीब 25 साल का अंतर है जिसकी वजह से ट्रोल्र्स ने उन्हें काफी निशाना बनाया और लंबे समय तक यह विवाद जारी रहा है। फिलहाल कपल एक बेटी का इस दुनिया में स्वागत कर चुके हैं।

जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ता रहा काफी चर्चा में

मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज खान का नाम इत्तावली मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा। दोनों 4 से 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन बाद में उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया।

फुटपाथ पर महिला की मौत को लेकर ही हुआ था विवाद

मुंबई के बांद्रा इलाके में अरबाज खान की लैंड क्रूजर गाड़ी से फुटपाथ पर सो रही एक महिला कुचल गई। मौके पर मौत हो गई लेकिन इस दौरान गाड़ी अरबाज का ड्राइवर चला रहा था।लंबे समय तक एक्टर को इस वजह से भी विवादों का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल सट्टेबाजी का मामला रहा खूब विवादों में

दरअसल ठाणे पुलिस को इस बात का पता चला कि आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट के मामले में अरबाज खान भी शामिल है। इस वजह से उन्हें समन भेजा गया था। पूछताछ के दौरान एक्टर ने स्वीकार किया था कि वह पिछले कुछ सालों में आईपीएल में सट्टा लगा रहे थे। इस दौरान 2.80 करोड़ रुपए का नुकसान भी हुआ था। इसकी वजह से उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Daayra Box Office Collection Day 2

सितम्बर 20, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16

सितम्बर 20, 2026

Deepika Padukone

सितम्बर 20, 2026

Salman Khan

सितम्बर 20, 2026

Golmaal 5

सितम्बर 19, 2026