---Advertisement---

Arbaaz Khan ने निकाह की अनदेखी फोटोज शेयर कर दिखाई खास झलकियां, सलमान और अरहान पर टिक गई फैंस की निगाहें

Arbaaz Khan: अरबाज खान ने निकाह की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो वाकई काफी खास है। फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और लोगों की निगाहें उनके बेटे अरहान पर टिक गई है। तस्वीरों में फैमिली संग सलमान खान भी पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 26, 2023 10:42 पूर्वाह्न

Arbaaz Khan
Follow Us
---Advertisement---

Arbaaz Khan: सलमान खान के भाई अरबाज खान हाल ही में 24 दिसंबर को शूरा खान के साथ निकाह कबूल कर चुके हैं। इस सीक्रेट और प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली ही शामिल हुई थी। वहीं निकाह के बाद अरबाज ने एक बार फिर अनदेखी तस्वीर फैंस को दिखाकर लाइमलाइट बटोर ली है। इन तस्वीरों में अरबाज खान अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं और लोगों की निगाहें फोटोज में भाईजान और अरबाज के बेटे अरहान पर टिक गई है। वह जिस तरह अरबाज और शूरा को दिख रहे देख रहे हैं वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है।

आखिर क्या खास है इन तस्वीरों में

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अरबाज खान ने कैप्शन में लिखा, “यह तुम हो यह मैं हूं और यह हम हैं।” जहां तक तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में कपल निकाह कबूल कर रहे हैं और इस दौरान सलीम खान, सलमान खान और उनकी मां सलमा खान नजर आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में शूरा अपने पति यानी अरबाज पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही है। खास बात यह है कि इस दौरान अरहान उन्हें प्यार से देख रहे हैं। एक और तस्वीर में सलमान की पूरी फैमिली पोज देती हुई नजर आ रही है और इस दौरान अर्पिता खान और आयुष शर्मा भी नजर आ रहे हैं। अरहान अपने पिता अरबाज और शूरा खान के साथ पोज़ देते हुए दिख रहे हैं। वहीं अंतिम तस्वीर में अरहान अपने पिता के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

फोटोज पर फैंस लुटा रहे जमकर प्यार

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस ही नहीं सेलेब्स भी फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं। 12 घंटे पहले शेयर किए हुए इन तस्वीरों पर 81000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कहने में दो राय नहीं है कि निकाह सेरेमनी की ये फोटोज वाकई काफी स्पेशल है और फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। अरबाज खान की बात करें तो अभी वह हाल ही में बिग बॉस 17 में नजर आए थे वहीं उनकी पत्नी शूरा खान एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026