---Advertisement---

Arjun Kapoor: महीनों बाद मलाइका की प्रेग्नेंसी पर बॉयफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स का ऐसे किया मुंह बंद

Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के वह कपल हैं जो फैंस के बीच चर्चा में रहना जानते हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं लेकिन दोनों के बीच उम्र के फासले को लेकर ट्रोल किया जाता है। हालांकि इस सब से मलाइका को कोई फर्क नहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2023 12:18 अपराह्न

malaika Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के वह कपल हैं जो फैंस के बीच चर्चा में रहना जानते हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं लेकिन दोनों के बीच उम्र के फासले को लेकर ट्रोल किया जाता है। हालांकि इस सब से मलाइका को कोई फर्क नहीं पड़ता है और ना ही अर्जुन को वहीं कई बार दोनों अपने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इस बीच अब अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव की प्रेगनेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि इन सब बातों से उन्हें फर्क तो पड़ता है लेकिन वह खुद को नेगेटिव चीजों से दूर रखते हैं। जी हां, अर्जुन कपूर ने हेटर्स को लताड़ लगाई है।

अर्जुन कपूर ने कहीं ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में उस मामले पर अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि नेगेटिविटी फैलाना आसान है और इससे लोगों का ध्यान खींच भी लिया जाता है। लेकिन मीडिया को बिना कुछ सोचे ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जिससे किसी के पर्सनल जिन्दगी पर असर पड़े। हम जिस प्रोफेशन में हैं उसमें अफवाह फैलना आम है लेकिन कुछ चीजें हद में नहीं रहती हैं।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों 10 साल बाद Deepika Padukone को आई रणबीर कपूर की याद, साथ में पार्टी करते आए नजर

किसी भी तथ्य का जांच-पड़ताल जरुरी

अर्जुन कपूर ने कहा कि “हम सेलेब्स ऑडियंस से जुड़ने के लिए मीडिया का सहारा लेते हैं लेकिन मीडिया को चाहिए कि कुछ भी लिखने से खबरों को पूरी तरह चेक करें। कुछ भी सोचने से पहले उसकी जांच पड़ताल जरुरी है क्योंकि हम भी एक इंसान हैं। मैंने भी उस समय ठीक इसी तरह रियेक्ट किया था” उन्होंने यह भी कहा कि “कभी-कभी हमारी पर्सनल चीजें भी पब्लिकली उछाली जाती है लेकिन हम खुश रहते हैं क्योंकि हम एक्टर हैं।”

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। मलाइका की मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर फैल गयी थी और यह भी कहा गया था दोनों अक्टूबर 2022 में लंदन गए थे जहां उन्होंने खुद अपने करीबियों से प्रेग्नेंसी का खुलासा किया। इस दौरान अर्जुन ने इस खबर पर रिएक्ट तो किया था लेकिन अब उनका लेटेस्ट जवाब ट्रोलर्स के लिए एक थप्पड़ है। मलाइका और अर्जुन पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Fashion Tips: एलिगेंट और ग्लैमरस दिखने के लिए सीखें वॉटर फॉल साड़ी ड्रेपिंग स्‍टाइल, ट्रेडिशनल अवतार को दीजिए मॉर्डन टच

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026