---Advertisement---

आखिर क्यों 10 साल बाद Deepika Padukone को आई रणबीर कपूर की याद, साथ में पार्टी करते आए नजर

Deepika Padukone: किसी समय में एक-दूसरे संग रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहने वाले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अब अलग हो चुके हैं। दोनों अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं लेकिन किसी समय में उनके इश्क के किस्से काफी मशहूर थे। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबर से फैंस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2023 10:55 पूर्वाह्न

Deepika Padukone Ranbir kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: किसी समय में एक-दूसरे संग रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहने वाले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अब अलग हो चुके हैं। दोनों अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं लेकिन किसी समय में उनके इश्क के किस्से काफी मशहूर थे। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबर से फैंस चौंक गए थे लेकिन इस सब के बीच दीपिका को एक बार फिर रणबीर की याद आई है। आलम यह रहा कि इस याद को उन्होंने खुद तक समेत कर नहीं रखा और वह खुलेआम इसका इजहार करती भी नजर आई। यह खबर सुनकर शायद आप चौंक गए होंगे कि आखिर यह क्या माजरा है लेकिन यह सच है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर।

दीपिका ने वीडियो शेयर कर कहीं ये बात

दरअसल दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ अपनी कुछ पुरानी वीडियो को शेयर करते हुए जबरदस्त कैप्शन लिखा है जिसे जानकर शायद आपको भरोसा ना हो। जी हां, दीपिका ने जो क्लिप शेयर की है वह उनकी एवरग्रीन फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ की है जिसमें वह रणबीर कपूर संग रोमांटिक नजर आ रही हैं। इस क्लिप को शेयर कर दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “मेरे दिल का टुकड़ा।” वहीं दूसरे वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी आत्मा।” हालांकि यह वीडियो एनिमीटेड है जो लोगों के बीच खूब चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

अयान मुखर्जी हुए इमोशनल

वहीं बीते दिन ‘ये जवानी है दीवानी’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस फिल्म से क्लिप शेयर कर कैप्शन में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “YJHD – मेरा दूसरा बच्चा, मेरे दिल और आत्मा का एक टुकड़ा – आज 10 साल का है! मुझे लगता है कि इतने सालों के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि…
इस फिल्म को बनाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक थी! और हमने इसके साथ जो हासिल किया – इसकी सभी सिद्धियों और खामियों के साथ – मेरे लिए महान शाश्वत गौरव का स्रोत है!”

पार्टी में साथ नजर आए दीपिका रणबीर

वहीं अयान ने एक पार्टी भी रखा था जिसमें दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर से लेकर फिल्म के अन्य स्टारकास्ट नजर आ रहे हैं। फोटोज को देख साफ़ जाहिर है कि इस दौरान उन्होंने साथ में जमकर मस्ती की जिसकी तस्वीरें सबूत है।

आज भी चर्चा में है ‘ये जवानी है दीवानी’

गौरतलब है कि रणबीर दीपिका की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ एक रोमंटिक फिल्म है जिसमें रणबीर और दीपिका के अलावा आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोच्लिन भी नजर आई थी। अब इस फिल्म को 10 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी यह फिल्म और गाने लोगों की पसंद में शामिल है। फिल्म की कहानी से लेकर किरदार तक फैंस के दिलों में बस गयी थी।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026