Arjun Rampal: मेजर इकबाल के किरदार में धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स सीन को जबरदस्त बनाने वाले एक्टर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अर्जुन रामपाल की जिन्होंने अपनी जर्नी की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर दिखाई तो वहीं इस सबके बीच लोगों का ध्यान क्लाइमैक्स सीन की अनसीन झलक पर अटक गई है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है और इसे देखने के बाद लोग आदित्य धर की डिटेलिंग की एक बार फिर से तारीफ करने लगे हैं।आइए जानते हैं आखिर क्या है इन फोटोज की खासियत जो चर्चा में है।
किस फोटो से चर्चा में आए अर्जुन रामपाल
Arjun Rampal and Ranveer Singh after shooting the climax of Dhurandhar:The Revenge
byu/GiveMeSomeSunshine3 inDhurandhar
दरअसल क्लाइमेक्स सीन में अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह के साथ भयंकर लड़ाई देखी गई थी। लेकिन अनसीन फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ गले मिलकर पोज दे रहे हैं लेकिन इस फोटो की डिटेल्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, “धुरंधर के क्लाइमेक्स की शूटिंग के बाद अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह।”
आदित्य धर की डिटेलिंग ने लोगों का जीत लिया दिल
ऐसे में एक यूजर ने कहा, “अर्जुन रामपाल के पैर फ्रेम में नहीं दिख रहे हैं इसका मतलब कि मेजर इकबाल के पैर कटने वाले हैं एक बार फिर आदित्य की तरफ से जबरदस्त डिटेलिंग।” एक यूजर ने लिखा पतलून भी गीली है इसका मतलब है कि किसी तरल पदार्थ के अंदर रहते हुए उसकी मौत हो जाएगी एक बार फिर जबरदस्ती डिटेलिंग।
Arjun Rampal ने अपनी जर्नी वीडियो दिखाकर हुए इमोशनल
View this post on Instagram
वहीं अपनी जर्नी की खूबसूरत वीडियो दिखाते हुए अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “बचपन में काव बॉय का खेल खेलने से लेकर अपनी पहली फिल्म मोक्ष मिलने तक और अब धुरंधर तक में खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि सफर में मेरे साथ में सभी लोग रहे जो इसका हिस्सा थे। मेरी प्यारी फैमिली, फैन, इस सफर में मेरे साथ बने रहे हैं इसलिए आप सबका शुक्रिया और इससे जबरदस्त धुरंधर फैमिली आदित्य धर का भी शुक्रिया जो मेरे मजबूत सहारा बनकर खड़े रहे। और हां मेरा बब्बर शेर रणवीर सिंह यह लिस्ट तो अभी और लंबी होती जाएगी। मैं खुशी से फूले नहीं समा रहा हूं। सब्र रखो और सुनो बस इन चीजों पर टिके रहो आपके सपने जरूर सच होंगे।”
गौरतलब है कि धुरंधर द रिवेंज में अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आए थे तो संजय दत्त और आर माधवन को भी पसंद किया गया है।






