---Advertisement---

Armaan Malik ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, रोमांटिक फोटोज शेयर कर 4 साल बाद किया खुलेआम प्यार का इजहार

Armaan Malik: अरमान मलिक सगाई कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को देखकर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि दोनों के बीच की गजब कैमिस्ट्री देखने लायक है। पैचअप और ब्रेकअप के बीच चल रहे इस रिश्ते को लेकर तमाम तरह के अटकलें लगाई जा रहे थे लेकिन इस पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही थी। हालांकि अब अरमान ने अपने प्यार का खुलेआम इजहार कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2023 1:10 अपराह्न

Armaan Malik
Follow Us
---Advertisement---

Armaan Malik: बॉलीवुड के अनगिनत खूबसूरत नगमों से अपनी पहचान बना चुके हैंडसम सिंगर अरमान मलिक को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सिंगर की दीवानगी लोगों पर बरकरार है और यह बात सच है कि उनकी फैन फॉलोइंग में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। उनके आवाज से लेकर फिजिकल लुक को देख लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती है लेकिन अब इस सिंगर ने उन तमाम लड़कियों का दिल तोड़ दिया है जो उन्हें अपना क्रश मानती थी। जी हां, दरअसल अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से सगाई ली है जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कहने में दो राय नहीं है कि यह कपल साथ में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

रोमांटिक फोटोज को देख फिदा हुए फैंस

अरमान मलिक ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुद शेयर की है जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “और हमारा हमेशा अभी से शुरू हुआ है।” तस्वीरों को देख ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ईशा गुप्ता ने भी इस पोस्ट पर बधाई दी है। जहां तक इन तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में अरमान मलिक अपने घुटने पर बैठकर अपनी लेडी लव को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अरमान आशना को प्यार से देख रहे हैं तो आशना मुस्कुरा रही है। वहीं तीसरी तस्वीर में आशना और अरमान कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान अरमान उनके सिर पर किस कर रहे हैं।

रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में रहे हैं अरमान और आशना

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ रिलेशनशिप को लेकर पिछले लंबे समय से काफी लाइमलाइट में रहे हैं और दोनों कई दफा इस बारे में बात भी कर चुके हैं। दोनों रोमांटिक होने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। लाइफस्टाइल इनफ्लुएंसर आशना श्रॉफ और अरमान मलिक आए दिन लाइमलाइट में रहते थे वहीं अब उन्होंने अपनी लेडी लव को हमेशा के लिए हमसफर बनाने की तैयारी कर ली है।

दिलचस्प है अरमान और आशना की लव स्टोरी

बता दे कि अरमान और आशना ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि 2019 में किसी कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया था लेकिन एक बार फिर दोनों को अपने प्यार का एहसास हुआ और एक दूसरे को डेट करने लगे और अब यह रिश्ता हमेशा के लिए एक हो गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026