---Advertisement---

परियों की तरह Arti Singh का ससुराल में हुआ ड्रीमी स्वागत, रंगीन नजारे देख नहीं रुक पाए आंसू, देखें वीडियो

Arti Singh: शादी के बाद पहली बार आरती ससुराल पहुंची तो वहां उनका जिस तरह से स्वागत किया गया उसे देखने के बाद आप भी इंप्रेस हो जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 7, 2024 10:36 पूर्वाह्न | Updated: मई 7, 2024 12:57 अपराह्न

Arti Singh
Follow Us
---Advertisement---

Arti Singh: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है। उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए। वहीं शादी के बाद उनका ससुराल में कुछ इस कदर स्वागत किया गया जो उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। इसकी झलक उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई और अब इस वीडियो ने हलचल मचा दी है। इस वीडियो के जरिए आरती यह भी बताती है कि उनका सपना पूरा हुआ और वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही है। आगे देखते हैं यह वीडियो।

कैपश्न में Arti Singh ने बताया ‘सपना’

जहां तक आरती के इस वीडियो की बात करें तो उन्होंने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक लड़की के बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन मेरे लिए मैंने कभी भी इस तरह के स्वागत का सपना नहीं देखा था। मेरी आंखों में खिलखिलाहट मुस्कुराहट और बच्चों जैसी उत्साह आपको बता सकता है कि मुझे इस तरह का प्यार मिलेगा मुझे पता नहीं था। एक बड़ा परिवार और एक ऐसा परिवार जो मुझे एहसास करवाएगा कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं।” बता दें कि आरती सिंह हमेशा से ही एक हाउसवाइफ बनकर हैप्पी फैमिली चाहती थी जिसका जिक्र उन्होंने कई दफा बिग बॉस 13 के घर में किया था।

आरती के स्टाइल पर आ जाएगा दिल

वीडियो में आप देख सकते हैं की आरती का स्वागत ससुराल में काफी शानदार रहा। आतिशबाजी और पटाखे के बीच आरती अपने ससुराल पहुंची और इस दौरान उनके आंखों में जो खुशी है वह देखने लायक है। वह इमोशनल नजर आई। आरती सिंह के लुक की बात करें तो वह व्हाइट लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थी। इयररिंग्स और बिंदी से वह इस लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं उनके पति दीपक पिंक कुर्ते और व्हाइट पजामे को स्टाइल करते नजर आए।

मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही आरती

गौरतलब है कि आरती की शादी 25 अप्रैल, 2024 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में करीबी और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई। उसके बाद से वह अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही है। उन्हें शादी के बाद स्पॉट भी किया गया जिसमें वह अपने पति के साथ पोज देती हुई नजर आई। इसके अलावा एक्ट्रेस शादी की अलग-अलग झलकाइयां सोशल मीडिया पर फैंस को दिखा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026