---Advertisement---

Arti Singh Wedding: प्री वेडिंग फंक्शन में जमकर तड़का लगाती दिखीं गोविंदा की भांजी, स्पेशल परफॉर्मेंस से लोगों को किया भावुक

Arti Singh Wedding: आरती सिंह अपने प्री वेडिंग फंक्शंस में जमकर तड़का लगाते हुए नजर आई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2024 10:43 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 24, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Arti Singh Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Arti Singh Wedding: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह 25 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेने वाली है। शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शंस से कई झलकियां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें होने वाली दुल्हनिया की खुशी देखने लायक है। वह अपनी हल्दी सेरिमनी से लेकर मेहंदी और संगीत नाइट में जबरदस्त तड़का लगाती हुई नजर आई। इंटरनेट पर फिलहाल वेडिंग फंक्शंस की झलकियां खूब सुर्खियों में है। लोग इसे खूब प्यार भी दे रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है यह वीडियो और क्या है इसमें खास।

फैमिली के लिए स्पेशल परफॉर्मेंस करती दिखीं आरती

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि आरती सिंह हल्दी फंक्शन से लेकर मेहंदी फंक्शन तक में फैमिली के साथ काफी एंजॉय करते हुए नजर आई। वहीं वह अपने पति के साथ रोमांटिक भी दिखीं। एक वीडियो में वह अपने परिवार के लिए स्पेशल वीडियो बनाकर दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के लिए स्पेशल परफॉर्मेंस देती हुई दिखाई दी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग बेकाबू हो रहे हैं और उनका अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

प्री वेडिंग को एंजॉय करती नजर आई आरती

स्पेशल नाइट के लिए आरती सिंह ने नियॉन कलर की ड्रेस को स्टाइल किया था। वहीं उनके होने वाले पति दीपक ब्लैक इंडो वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई दिए थे। आरती अपने भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह के साथ भी पोज देती हुई दिखाई दी। इसके अलावा टीवी की तमाम सिलेब्रिटीज और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट भी स्पेशल नाइट पर शिरकत करते हुए नजर आए।

शादी को लेकर आरती की है अलग ख्वाहिश

गौरतलब है कि दीपक चौहान पेशे से बिजनेसमैन है और वह आरती को काफी पसंद करते हैं। बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि बिग बॉस 13 के दौरान आरती सिंह को दीपक वोट देते थे। कई दफा अपनी शादी को लेकर आरती बात कर चुकी है कि वह चाहती है कि वह एक हैप्पी हाउसवाइफ बने और शादी और बच्चे को लेकर उनकी ख्वाहिश काफी अलग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026