---Advertisement---

डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में वह नाम हैं जिन्हें उनके काम के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। अगर हम ये कहें कि अपने पिता के नक्शे कदम पर उनके बेटे भी चल पड़े हैं तो यह कहना गलत होगा लेकिन यह सच है कि वह बॉलीवुड में डेब्यू कर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2023 11:14 पूर्वाह्न | Updated: जून 4, 2023 11:58 पूर्वाह्न

Aryan Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में वह नाम हैं जिन्हें उनके काम के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। अगर हम ये कहें कि अपने पिता के नक्शे कदम पर उनके बेटे भी चल पड़े हैं तो यह कहना गलत होगा लेकिन यह सच है कि वह बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। जी हां, आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस खास मौके पर शाहरुख खान भी मौजूद रहे हैं। कहा जा रहा है कि शूटिंग के पहले दिन शाहरुख ने आर्यन को खास सरप्राइज दिया है। वहीं आर्यन की वेब सीरीज का नाम और कास्ट भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

ये स्टार्स आ सकते हैं नजर

आर्यन की वेब सीरीज की बात करें तो इसका नाम ‘स्टारडम’ है। रिपोर्ट्स की माने तो इस वेब सीरीज में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं और इसमें रणवीर सिंह भी नजर आ सकते हैं। स्टारकिड के निर्देशन में बन रही फिल्म में इन दो बड़े स्टार्स को देखना वाकई काफी बड़ी बात है। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में टीवी एक्टर राम कपूर की वाइफ गौतिमा कपूर भी दिखाई देंगी। इतना ही नहीं सीरीज में 350 क्रू मेंबर्स हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि सीरीज में खूब धमाका होने वाला है।

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस से मिलती है Sonakshi Sinha की शक्ल, यूजर्स ने उठाए सवाल तो हुआ बड़ा खुलासा

यह होगी सीरीज की कहानी

अगर हम इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें बॉलीवुड के गोल्डन एरा को दिखाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक़ इसमें कई बॉलीवुड एक्टर्स की एंट्री हो सकती है। इस कहानी के जरिए स्टारडम के सही मायने फैंस को बताए जाएंगे क्योंकि लोगों के बीच अलग-अलग कहानी है। आर्यन के डायरेक्शन में बन रही इस सीरीज के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

आर्यन को मिला बड़ा सरप्राइज

अगर हम आर्यन खान की बात करें तो डायरेक्शन उनका पैशन है और ऐसे में उन्हें उनके पिता से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। शूटिंग का पहला दिन मुंबई के वर्ली में था। कहा जा रहा है कि शूटिंग का समय सुबह 7 बजे का था लेकिन किंग खान समय से पहले पहुंचकर अपने बेटे को खास सरप्राइज देते नजर आए। इस बात में कोई शक नहीं है कि किंग खान अपनी फैमिली के कितने करीब हैं। आए दिन उनकी साथ की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: गौतम गंभीर ने शेयर किया दिल छूने वाला Video, लिखा- ‘बेटियों से बढ़कर नहीं कुछ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026