---Advertisement---

मीडिया को देखते ही Aishwarya Rai Bachchan को बाहों में भरने लगे पति अभिषेक बच्चन, देखें कैसे तलाक की खबरों पर लगाया फुलस्टॉप?

Aishwarya Rai Bachchan : फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बीवी एश्वर्या पर अभिषेक बच्चन प्यार लुटाते दिखे हैं। दोनों के प्यार और केमिस्ट्री ने विरोधियों की बोलती बंद कर दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 6, 2026 11:16 पूर्वाह्न

Aishwarya Rai Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Bachchan:  बॉलीवुड के सबसे फेमस बच्चन घराने की खूबसूरत बहू एश्वर्या राय अकसर पति और ससुराल के अलगाव की खबरों की कारण चर्चाओं में रहती हैं।  लेकिन इस दिवाली हर अफवाह पर अभिषेक बच्चन ने विराम लगा दिया।  मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बीवी एश्वर्या के साथ पहुंचे अभिषेक ने कुछ ऐसा किया, जिसके कारण  हर किसी की नजर दोनों पर ठहर गई। दोनों का पैपराजी के सामने प्यार, रोमांस और केमिस्ट्री छाया हुआ है। लाल साड़ी में बीवी पर प्यार लुटाते अभिषेक को फैंस एक परफेक्ट पति के तौर पर देख रहे हैं। क्योंकि बहुत कम होता है जब ये कपल इस तरह सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाए।

Aishwarya Rai Bachchan पर पति अभिषेक बच्चन ने लुटाया प्यार

बीती रात फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी थी। इस दौरान फेमस हस्तियां जश्न मनाने पहुंची। लेकिन सभी की नजर काली शेरवानी में अभिषेक बच्चन और लाल साड़ी में एश्वर्या राय बच्चन पर अटक गई। मीडिया के जैसे ही कैमरे कपल पर पड़े वैसे ही अभिषेक ने एश्वर्या को बाहों में भर लिया , पति के इस रोमांटिक अंदाज को देख एश्वर्या शरमा गई। मनीष मल्होत्रा की में कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाता दिखा और दोनों के बीच बहुत ही नजदीकियां दिखीं। लंबे समय के बाद फैंस एश्वर्या और अभिषेक को ऐसे देखा है।

 

View this post on Instagram

 

तलाक की अफवाहों के बीच बीवी एश्वर्या राय  पर अभिषेक बच्चन ने लुटाया प्यार

एक्ट्रेस एश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच की केमिस्ट्री के वीडियो को viralbhayani ने   इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को देख फैंस की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि, ये सिर्फ कैमरे के लिए है। तो वहीं, कुछ का कहना है कि मीडिया बहुत निराश है कि वे उन्हें तलाक देने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, फैंस दुआ कर रहे हैं कि, ये जोड़ी ऐसे ही बनी रहे।  आपको बता दें, कपल की शादी को 19 साल हो चुके हैं।  अभी कुछ समय पहले अभिषेक और एश्वर्या राय की तलाक की काफी अफवाहें उड़ी थीं।  लंबे समय तक ये चलता रहा, लेकिन दोनों ने चुप रहकर सभी विरोधियों का मुंह बंद कर दिया। लेकिन अब मनीष मल्होत्रा की पार्टी में जिस तरह से दोनो दिखे हैं वो फैंस को बहुत अच्छा लग रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026