---Advertisement---

‘जल्द लौटकर आएगी…’ Asha Bhosle के साथ साए की तरह रहने वाली जनाई भोसले ने बताया ‘जिंदगी का प्यार’, अनसीन वीडियो में दादी-पोती की दिखी मस्ती

Asha Bhosle: दादी की मौत से कुछ इस हद तक टूट गई जनाई भोसले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अनसीन वीडियो शेयर करते हुए दिल की बात बताती दिखी जहां उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो आपको भी कर देगा इमोशनल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2026 1:06 अपराह्न

Asha Bhosle
Follow Us
---Advertisement---

Asha Bhosle: निश्चित तौर पर संगीत की दुनिया में एक खामोशी आ गई है क्योंकि हर किसी के दिल को खुश करने वाली गायिका अब इस दुनिया में नहीं रही। 92 साल की उम्र में आशा भोसले अपनी आखिरी सांस ली और यह उनके फैंस के लिए मुश्किल पल है लेकिन इस सबके बीच सबसे बड़ा झटका अगर किसी को लगा है तो वह निश्चित तौर पर उनकी पोती जनाई भोसले जो अपनी दादी की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक अनसीन वीडियो को शेयर करते हुए लंबे चौड़े पोस्ट के साथ आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करती दिखी।

दादी Asha Bhosle के साथ जनाई भोसले की दिखी मस्ती

जनाई भोसले द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि वह कहीं जाने के लिए तैयार बैठी हुई है। इस दौरान आशा भोसले अपनी पोती को देखते हुए गाना गा रही हैं ‘दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए’। इस दौरान दादी और पोती की बॉन्डिंग देखकर निश्चित तौर पर आप भी भावुक हो जाएंगे। जहां गाना सुनते ही जनाई हंस पड़ती है। इस वीडियो के साथ जनाई ने अपने दिल की बात करते हुए दिखी और वह कहती है कि उन्हें भरोसा है कि आशा भोसले उनके पास वापस आएंगे।

जनाई ने आशा भोसले को इस तरह किया याद

आशा भोसले के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए जनाई ने लिखा, “आज सुबह जब मैं उठी, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने सबसे करीबी साथी, अपने सबसे अच्छे दोस्त को खो दिया है। एक ऐसा इंसान जिसने मेरी पूरी दुनिया को मुकम्मल किया था, और जो मेरे जन्म के समय मुझे गोद में उठाने वाला पहला इंसान था। अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर मैं किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पियूं? जब मैं घर लौटूंगी तो रोज़ मेरा इंतज़ार कौन करेगा? या फिर मैं किसके साथ बैठकर बेतुके मज़ाक करूं?”

आशा भोसले ने पोती से किया ये वादा

जनाई ने आशा भोसले को लेकर आगे कहा, “ये तो बस कुछ ही बातें हैं जिनके ज़रिए मैं उसे याद कर सकती हूं। लेकिन, उन सभी लोगों से जो मेरे साथ इस दुख को महसूस कर रहे हैं, मैं कहना चाहूंगा कि उसे हमेशा ‘ज़िंदगी’ और हंसी की मिसाल के तौर पर याद रखना—अगर उसे याद करना ही है, तो बस इसी तरह याद करना! वह ऊपर से हम सभी को देख रही है—खासकर अपने परिवार को। मुझे पूरा यकीन है कि वह बहुत जल्द मेरे पास लौटकर आएगी, क्योंकि उसने मुझसे यही वादा किया था और हमेशा यही बात कही थी!”

जनाई ने आशा भोसले को लेकर प्यार पर क्या कहा

उन्होंने आशा भोसले को लेकर कहा, “मैंने अपनी ज़िंदगी का सबसे बड़ा प्यार खो दिया है, और इस दुनिया में इससे बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता। इसलिए मैं आप सभी से गुज़ारिश करती हूं कि अपनी ज़िंदगी को पूरी तरह से जियो, और उसे भी इसी अंदाज़ में याद करके उसकी ज़िंदगी का जश्न मनाओ! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, आशाई। फ़िलहाल के लिए अलविदा, मेरे प्यार… मुझे पता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, तुम हमेशा मेरे साथ रहोगी। मैं तो बस तुम्हारे वापस आने का इंतज़ार कर रहा हूं ताकि तुम एक बार फिर मुझे गले लगा सको। यह वीडियो हमारे बीच के एक निजी मज़ाक से जुड़ा है, जो हम हर उस मौके पर करते थे जहां भी हम साथ जाते थे।”

इस वीडियो ने इन लोगों के दिल को तोड़ दिया है क्योंकि हर इवेंट और खास मौके पर जनाई भोसले अपनी दादी के साथ अक्सर स्पॉट होती थी। हर बार वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती थी।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026