---Advertisement---

‘शेर के मुंह में हाथ डालना…’ Ashish Chanchlani ने Elli AvrRam संग काम करने के बाद लिया यू टर्न, जानिए क्यों लोगों ने कहा ‘जल्दी काटेगा’

Ashish Chanchlani: एली अवराम को डेट करने के रुमर्स पर रिएक्ट करते हुए आशीष चंचलानी ने जो कहा वह निश्चित तौर पर फैंस को हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं गाना रिलीज होने के बाद कैसे यू टर्न लिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2025 4:20 अपराह्न

Ashish Chanchlani
Follow Us
---Advertisement---

Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी वह नाम जो बीते दिन Elli AvrRam के साथ डेटिंग प्रैंक करते हुए लोगों के बीच काफी चर्चा में रहे लेकिन बाद में इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए उन्होंने चंदनिया सॉन्ग को जारी किया। इसमें दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया हालांकि इस सबके बीच गाना रिलीज होते ही अब Ashish Chanchlani यू टर्न लेते हुए नजर आए। उन्होंने एली अवराम को डेट न करने की जो वजह बताई है वह वाकई शॉकिंग है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि यह ऐसा था जैसे शेर के मुंह में हाथ डालना हो। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Elli AvrRam संग डेटिंग और काम को लेकर आशीष चंचलानी की फिसल गई जुबान

एली अवराम संग डेटिंग पर विराम लगाते हुए Ashish Chanchlani ने कहा कि “मैं इस इंसान को कभी नहीं डेट कर सकता। मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है क्योंकि Elli AvrRam के साथ काम करना शेर के मुंह में हाथ डालने जैसा है। उसके साथ काम करना बेहद मुश्किल है। मीडिया हाउसों में जैसे ही इस बात को उठाया गया यह बात तूल पकड़ गई मेरा शुरुआती विचार सिर्फ चलो प्रैंक करते हैं था क्योंकि मेरे फॉलोवर्स मेरे मजाक के आदी हैं लेकिन हमें उम्मीद नहीं था कि यह इतना बड़ा बन जाएगा।”

Ashish Chanchlani को ट्रोल करने लगे एली अवराम फैंस

हालांकि एली अवराम को लेकर आशीष चंचलानी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मजा दी और कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है। जहां एक यूजर ने कहा जल्दी कटेगा तो एक ने कहा ऑफ कोर्स वह तुमसे अच्छा डिजर्व करती है उसको भी पागल कुत्ते ने नहीं काटा जो तुमको डेट करेगी। कुछ लोग इसे सही डिसीजन बता रहे हैं हालांकि यह तो उनकी पर्सनल लाइफ है लेकिन Elli AvrRam को लेकर Ashish Chanchlani ने जो कहा वह निश्चित तौर पर हैरान कर देने के लिए काफी है।

आशीष चंचलानी और एली अवराम का गाना चंदनिया हाल ही में जारी हुआ जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026