Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की मच अवेटेड फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को रिलीज हुई है। इस बॉलीवुड फिल्म के रिव्यू काफी पॉजीटिव आए। दर्शकों ने कहानी को दमदार तो बताया लेकिन थिएटर्स में इसका उल्टा असर देखने को मिला। फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा ने बहुत ही सेंसटिव मुद्दा उठाया है। ट्रेलर भी बहुत अच्छा था। लेकिन पहले ही दिन जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन गिरा है, उससे मेकर्स काफी दंग है। कुछ लोगों का कहना है कि, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियों’ के कारण ‘अस्सी’ का ये हाल हुआ है।
Assi Box Office Collection Day 1 पर क्या O’Romeo ने लगाया ग्रहण?
अस्सी मूवी का बजट 30 करोड़ के आस-पास है। लीड रोल में तापसी पन्नू हैं। वो एक निडर वकील की भूमिका कर रही हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ऑपनिंड डे पर सिर्फ 1 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

ये आंकड़ा काफी निराश करने वाला है। इसका कारण कुछ लोग ‘ओ रोमियो’ को बता रहे हैं। दरअसल, 13 फरवरी को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की लव स्टोरी बेस्ड ओ रोमियो रिलीज हुई। फिल्म भले ही स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही है लेकिन ये तापसी पन्नी की अस्सी को नुकसान पहुंचाने में कामयाब नजर आती है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू के अलावा लीड रोल में मोहम्मद जीशान अय्यूब और नसीरुद्दीन शाह भी हैं। अस्सी की कहानी महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न पर बनी है। फिल्म का नाम अस्सी इस बात को दर्शाता है कि, भारत में हर दिन महिलाओं के साथ कम से कम 80 यौन उत्पीड़न के मामले होते हैं। कहानी की बात करें तो ये एक गैंगरेप पीड़िता स्कूल टीचर की है। जिसका केस तापसी पन्नी कोर्ट रुप में लड़ती हुई नजर आयी हैं। गैंग रेप पीड़िता को कोर्ट में किन चीजों का सामान करना पड़ता है, फिल्म में ये दिखाया गया है। फिल्म के सभी किरदारों ने दमदार एक्टिंग की है। लेकिन कलेक्शन काफी निराशाजनक है।






