---Advertisement---

Asur 2: हर मोड़ पर डराएगी सस्पेंस और थ्रिल से भरी यह सीरीज, सालों इंतजार के बाद लौटे Arshad Warsi

Asur 2: लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर असुर फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, जल्द ही अरशद वारसी लोगों को खुश करने के लिए एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। असुर 2 का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। पहले सीजन को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 7:15 अपराह्न | Updated: मई 26, 2023 7:58 अपराह्न

asur 2
Follow Us
---Advertisement---

Asur 2: लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर असुर फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, जल्द ही अरशद वारसी लोगों को खुश करने के लिए एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। असुर 2 का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। पहले सीजन को जबरदस्त लोकप्रियता मिलने के बाद लोग इस सीजन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘असुर 2’ का ट्रेलर जबरदस्त है और इसे जिस कैप्शन के साथ जारी किया गया है वह काफी खतरनाक है। कैप्शन में कहा गया ‘मायायुद्ध निकट है, कलयुग को उसके चरमसीमा तक पहुंचाने का समय आ गया है। ‘असुर’ आ गया है।’ यह फैंस के दिलों में रोमांच पैदा करने के लिए काफी है।

क्या है सीरीज की कहानी

वेब सीरीज ‘असुर’ की कहानी की बात करें तो यह सीबीआई अफसर धनंजय राजपूत, फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल और एक शख्स के इर्द- गिर्द घूमती है जो खुद को ‘असुर’ मानता है। यह असुर एक के बाद एक हत्याएं करता है जिससे हड़कंप मचा हुआ है। वहीं खास बात यह है कि हर हत्या के पीछे उसका अलग मकसद होता है। यह सीरीज खून खराबे से भरपूर है।इस असुर के मर्डर करने का अंदाज रौंगटे खड़े कर देता है। पहले सीजन में धनंजय सस्पेंड हो जाता क्योंकि निखिल को लग रहा था कि मर्डर के पीछे उसी का हाथ है जबकि असल में असुर तो कोई और है। ‘असुर 2’ में कहानी आगे बढ़ती है और एक बार फिर जम कर खून खराबा देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में यह साफ जाहिर है कि पहले की तरह यह सीजन भी खौफनाक और खतरनाक है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

इस दिन कर सकते हैं स्ट्रीम

इस सीरीज में एक बार फिर अरशद वारसी और वरुण सोबती की जोड़ी सुनामी लाने के लिए तैयार है। यह वेब सीरीज इस बार जियो सिनेमा पर 1 जून को स्ट्रीम होने वाली है। इससे पहले वूट पर रिलीज किया गया था लेकिन इस बार आप बिना सब्सक्रिप्शन इसे जियो सिनेमा पर इंजॉय कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। इस ट्रेलर को जियो सिनेमा पर जारी किया गया है और इसे अब तक 17 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं।

यहां देखें वीडियो:-

https://youtu.be/0ZwyCRhhK60

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026