---Advertisement---

Athiya Shetty KL Rahul की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी की तस्वीरें देख उड़ जाएगी रात की नींद, महीनों बाद जश्न की झलक आई सामने

Athiya Shetty KL Rahul: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी की झलकियां सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें दोनों शानदार डिनर का लुत्फ उठाते हुए नजर आए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2024 12:43 अपराह्न | Updated: जून 19, 2024 5:05 अपराह्न

Athiya Shetty KL Rahul
Follow Us
---Advertisement---

Athiya Shetty KL Rahul: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में 23 जनवरी 2023 को बंधी थी। वहीं 2024 जनवरी में कपल की एनिवर्सरी की तस्वीरों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन उसकी झलक अब तक सामने नहीं आई थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी एनिवर्सरी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है और लोग इसे देखने के बाद हैरान रह गए। काफी लग्जरी अंदाज में दोनों की एनिवर्सरी मनाई गई थी जो अब करीब पांच महीने बाद चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्यों है खास यह तस्वीर।

ड्रीमी सेलिब्रेशन की फोटोज है खास

फोटोज देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि फर्स्ट वेडिंग सेलिब्रेशन को शानदार तरीके से मनाया गया था। दरअसल रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अथिया राहुल के डिनर की एक झलक देखने को मिली है और इसे देखने के बाद फैंस का बुरा हाल है क्योंकि यह काफी ड्रीमी सेलिब्रेशन है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अथिया और राहुल वेटर के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए। वहीं उनकी मेनू कार्ड से लेकर कैंडल लाइट तक काफी स्पेशल है। इस दौरान कपल खूब इंजॉय कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट ने कहीं ये बात

डिनर की झलकियां सामने आई है जिसमें वह अलग-अलग लजीज डिश का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रेस्टोरेंट ने लिखा, “इस स्पेशल मेमोरी को अब और प्राइवेट नहीं रख सकते यहां हमारी प्यारी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी के लिए सरप्राइज डिनर की एक झलक।” इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सेलिब्रेशन किस कदर ड्रीमी है और वे टेस्टी डिनर के साथ पोज दे रहे हैं।

क्यूट लुक ने जीता लोगों का दिल

जहां तक लुक की बात करें तो अथिया ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद क्यूट नजर आ रही है तो केएल राहुल व्हाइट चेक शर्ट में हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ कैंडल की लाइट और दोनों की क्यूटनेस फैंस को दीवाना बना रही है। गौरतलब है कि 2023 में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस में राहुल और अथिया एक दूजे के हुए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026