---Advertisement---

चूड़ा-बिंदी छोड़ KL Rahul संग ग्लैमरस जींस शर्ट में स्पॉट हुईं Athiya Shetty, ट्रोलर्स बोले- ‘न्यूली मैरिड कहां से लग रही है ये’

KL Rahul Athiya Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हाल ही में केएल राहुल की दुल्हनिया बनी है। शादी के बाद किसी भी सेलेब्स के लुक को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालंकि, यह दूसरी बार है जब अथिया को शादी के बाद स्पॉट किया गया है। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 31, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

KL Rahul Athiya Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हाल ही में केएल राहुल की दुल्हनिया बनी है। शादी के बाद किसी भी सेलेब्स के लुक को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालंकि, यह दूसरी बार है जब अथिया को शादी के बाद स्पॉट किया गया है। इस बार भी अथिया चूड़ा और सिंदूर को छोड़ सिंपल स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं। शादी के बाद अथिया पहली बार केएल राहुल संग स्पॉट हुई और फैंस की निगाहें अथिया के लुक पर अटक गई। दोनों साथ में रेस्टोरेंट में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए।

कैजुअल लुक में स्पॉट हुई अथिया

वायरल हो रही इन तस्वीरों की बात करें तो इस लुक में अथिया ने साड़ी-चूड़ा छोड़ प्रिंटेड ब्लू लूज शर्ट और डेनिम जींस में नजर आई। इस दौरान वह मिनिमल मेकअप में काफी स्टाइलिश दिखी। वहीं, केएल राहुल इस दौरान व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जींस में दिखे। वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कपल के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इस दौरान केएल अथिया को प्रोटेक्ट करते भी नजर आ रहे हैं।

Also Read: Farebi Yaar Web Series On ULLU: भारती झा की बोल्डनेस देख दीवाने हुए फैंस, आखिर इस बार किस हद को करेंगी पार

यूजर्स ले रहे हैं चुटकी

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें चर्चा में हैं और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, ट्रोलर्स अथिया के सिंपल लुक को लेकर चुटकी ले रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “लग नहीं रहा है कि तुम्हारी शादी एक हफ्ते पहले हुई है। वहीं, एक और यूजर ने कहा, “ये इतना एटीट्यूड क्यों दिखा रही है।” एक और यूजर ने कहा, “थोड़ा तो इंडियन ट्रेडिशन को फॉलो कर लेती।” वहीं एक और चुटकी ली, “क्या ड्रेसिंग सेन्स है।”

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर फैंस थे एक्साइटेड

गौरतलब है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। इस सेलेब्रिटी वेडिंग का फैंस खूब इंतजार कर रहे थे और दोनों की लव स्टोरी चर्चा में रही है। कपल की शादी काफी निजी थी जिसमें केवल खास दोस्त और परिवार ही मौजूद रहे। अपने खास दिन पर अथिया पिंक कलर का हैवी लहंगा पहनी थी जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। वहीं, केएल भी अपनी दुल्हनियां को मैच करते हुए शेरवानी पहने हुए थे। कपल के इस वेडिंग लुक ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया।

Also Read: फिटनेस के लिए ये खास डाइट और प्लान है Kriti Sanon का सीक्रेट, वेट कम करने में है बेहद असरदार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026