---Advertisement---

Auron Mein Kahan Dum Tha Song: ‘ए दिल जरा’ गाने में जुबिन नौटियाल की आवाज ने बांधा समा, तब्बू-अजय की लव स्टोरी में खो जाएंगे आप

Auron Mein Kahan Dum Tha Song: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' का गाना 'ए दिल जरा' रिलीज किया गया और यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2024 3:52 अपराह्न

Auron Mein Kahan Dum Tha Song
Follow Us
---Advertisement---

Auron Mein Kahan Dum Tha Song: अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था‘ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है और ऐसे में एक के बाद एक गाने भी रिलीज किया जा रहे हैं। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘ए दिल जरा’ काफी सुर्खियों में जो आज ही जारी किया गया है। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही समय हुए हैं और फैंस इस पर जमकर प्यार लुटाने लगे हैं और एक वजह है इस गाने के गायक सुनिधि चौहान जुबिन नौटियाल की जोड़ी। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है इस गाने में खास जो है सुर्खियों में।

फिल्म की कहानी है खास

दरअसल ‘ए दिल जरा’ का यह लिरिक्स वीडियो है जिसमें फिल्म के अलग-अलग सीन को दिखाया गया है जिससे इतना तो साफ है कि किसी जुर्म की सजा काटने के लिए अजय देवगन जेल में होते हैं और बाहर तब्बू की शादी हो जाती है। अब ऐसे में 22 साल बाद उनकी लव स्टोरी किस तरह बदल जाएगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है। खैर शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर इस फिल्म में तब्बू और अजय के टीनेज किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे, इस गाने को अब तक 54000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

क्यों है यह गाना खास

ए दिल जरा गाने को सुनिधि चौहान, जुबिन नौटियाल, ऋषभ चतुर्वेदी और अमाला चेबोलु ने अपनी आवाज दी है तो म्यूजिक एम करीम के हैं वहीं लिरिक्स मनोज मुंतशिर के हैं। इस फिल्म में जिमी शेरगिल भी दिखाई देने वाले हैं। जहां तक इस फिल्म की बात करें तो यह फिलहाल काफी सुर्खियों में है। फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ऐसे में नीरज पांडे की फिल्म का यह गाना फिलहाल लोगों के दिलों पर राज करने के लिए काफी है क्योंकि जिस तरह इसमें रोमांस और इमोशंस को दिखाया गया है वह आपका भी दिल जीत लेगा और आप भी क्रेजी हो जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026