---Advertisement---

Auron Mein Kahan Dum Tha: 22 साल बाद एक-दूसरे से मिले तब्बू और अजय देवगन, सस्पेंस और इमोशंस से भरपूर है ट्रेलर

Auron Mein Kahan Dum Tha: तब्बू और अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर जारी किया गया है जो वाकई काफी एक्साइटिंग है। आईए देखते हैं आखिर क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2024 6:13 अपराह्न

Auron Mein Kahan Dum Tha
Follow Us
---Advertisement---

Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन और तब्बू की रोमांटिक फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ कि अनाउंसमेंट बीते कुछ दिन पहले की गई थी। तभी से लोग इस फिल्म के बारे में और अधिक जानने के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे। वही अब मेकर्स ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जो वाकई आपको फिल्म के लिए बेताब कर देने के लिए काफी है। इस ट्रेलर के जरिए तब्बू के साथ अजय देवगन भी चर्चा में आ गए हैं। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है ट्रेलर में खास जो है सुर्खियों में।

किस आरोप में जेल पहुंचे अजय देवगन

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें इसमें एक कपल से कहानी की शुरुआत होती है जिसमें लड़की यह कहती है कृष्णा कोई हमको अलग तो नहीं करेगा ना। इस पर लड़के की आवाज आती है हम चेक किए हैं अभी तक ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ है अगर किसी ने ट्राई भी किया तो हम दुनिया को आग लगा देंगे। वहीं कृष्णा के किरदार में अजय देवगन नजर आते हैं जिन पर दो खून करने के इल्जाम लगे हुए हैं। वहीं अपनी रिहाई के समय कृष्णा एक एप्लीकेशन देता है कि उनकी सजा को ना कम किया जाए वह कहता है कि वह बाहर जाने के लिए तैयार नहीं है।

22 साल बाद आमने- सामने हुए तब्बू-अजय

ट्रेलर में आगे दिखाई देता है कि अजय देवगन और तब्बू आमने-सामने आते हैं। इसे देखने के बाद इतना तो जाहिर है कि दोनों लंबे समय के बाद एक दूसरे के सामने आते हैं।जहां तब्बू शादीशुदा नजर आ रही है। 22 साल बाद अजय देवगन की रिहाई के बाद आखिर क्या आएगी कहानी में मोड़। इसे देखने के लिए आपको फिल्म के रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘औरों में कहां दम था’ फिल्म की बात करें तो इसमें अजय देवगन, तब्बू, जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली है और रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी नरेंद्र हीरावत, कुमार मंगत पाठक, संगीता अहीर और शीतल भाटिया ने ली है। ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026