---Advertisement---

Avneet Kaur के न्यू कर्ली हेयर स्टाइल पर क्या आपने किया गौर? टीनेज गर्ल पार्टी के लिए कर सकती हैं कॉपी

Avneet Kaur: अवनीत कौर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस में कर्ल हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 4, 2024 4:45 अपराह्न

Avneet Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: अवनीत कौर (Avneet Kaur) वह नाम जो इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस लाइमलाइट में बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। फैंस को दीवाना बनाने में माहिर यंग एक्ट्रेस यह जानती है कि कैसे लोगों का ध्यान अपनी और खींच ले और इस सब के बीच एक रील को शेयर कर सोशल मीडिया पर वह सनसनी मचा रही है जिसमें उनकी खूबसूरती क्यूटनेस के साथ-साथ उनका स्टाइल चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो (Avneet Kaur Video) में जिसकी वजह से फिर फैंस को लुभा गई अवनीत कौर और उनका अंदाज।

Avneet Kaur का फैंस के लिए सवाल

इस वीडियो को शेयर करते हुए Avneet Kaur ने कैप्शन में लिखा कि “कल रात तैयार हुई कृपया पोल में मुझे बताएं कि मुझ पर कर्ल और स्ट्रेट हेयरस्टाइल में से क्या ज्यादा जचता है। वहीं पोल के मुताबिक ज्यादातर फैंस का मानना है कि कर्ली हेयर स्टाइल में अवनीत ज्यादा खूबसूरत लगती है। हालांकि सबकी अपनी अपनी पसंद होती है और ऐसे में आप भी बताएं कि आपको अवनीत किस हेयर स्टाइल में कातिलाना दिखती है। रील्स को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं तो वहीं 75000 लोगों ने इसे अब तक लाइक किया।

Avneet Kaur का लेटेस्ट स्टाइलिश लुक

Avneet Kaur फैंस को लुभाने में कभी पीछे नहीं रहती है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और वीडियो देख फैंस दीवाने हो जाते हैं। जहां तक इस रील्स की बात करें तो इसमें वह ब्लैक ड्रेस में कर्ल हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करती हुई दिखी है। न्यूड मेकअप में उनकी क्यूटनेस और खूबसूरती देखने लायक है इस अंदाज पर फैंस क्रेजी हो गए हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Avneet Kaur की तारीफ करने लगे फैंस

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “अवनीत आप हमेशा खूबसूरत लगती हैं लेकिन कर्ल हेयर स्टाइल आप पर ज्यादा जच रहा है।” एक ने लिखा, “कर्ली गर्ल।” तो एक यूजर का कहना है कर्ली हेयर स्टाइल में ब्लैक ब्यूटी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026