---Advertisement---

Avneet Kaur की टोन्ड बॉडी का राज है पिलेट्स एक्सरसाइज! मिरर सेल्फी ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

Avneet Kaur: टोंड फिगर के लिए इस एक्सरसाइज से खुद को फिट रखती है अवनीत कौर, फैंस को दिखाई झलक सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2024 4:41 अपराह्न

Avneet Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: फिट और डिमांडिंग एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में अवनीत कौर का नाम टॉप पर शुमार है। इस एक्ट्रेस की कम उम्र में ही जबरदस्त पापुलैरिटी हो गई है और फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। एक्ट्रेस भी अपने फैंस को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है और अक्सर बेबाक अंदाज में पोज देकर लोगों के दिलों पर कहर बरपाने में कामयाब होती है। एक बार फिर अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान करने वाली इस एक्ट्रेस ने जबरदस्त पोज देकर लोगों का दिल जीत लिया है। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में आई अवनीत कौर।

टोंड फिगर को मेंटेन रखती हैं Avneet Kaur

अवनीत कौर ने अपनी लेटेस्ट झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए फैंस को दिखाई है जिसमें वह लोगों को बताती है कि पिलेट्स एक्सरसाइज से वह टोंड फिगर को किस तरह मेंटेन रखती है। मिरर सेल्फी लेती हुई यह हसीना अपने बेबाक पोज और दिल जीत लेने वाले अंदाज से लोगों को लुभाती हुई नजर आई। बेबी पिंक योगा ड्रेस को उन्होंने व्हाइट डिटेलिंग के साथ जिस तरह स्टाइल किया है वह काबिले तारीफ है। पोनीटेल हेयरस्टाइल और नो मेकअप लुक में अवनीत लोगों के दिलों पर राज कर गई।

सोशल मीडिया सेंसेशन है अवनीत कौर

मिरर सेल्फी ले रही अवनीत तीन तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है जिसमें उनका अंदाज किलर है और वह लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही। फैंस के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में आ जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी फिटनेस को देख घायल हो गए हैं। लोगों को दीवाना बनाने में अवनीत कभी भी पीछे नहीं रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत ‘टीकू वेड्स शेरू‘ फिल्म में नजर आई थी। वहीं वह एक सोशल मीडिया सेंसेशन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026