Awarapan 2 Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। दिशा पाटनी के साथ उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि, ये रिलीज के चौथे हफ्ते में भी चल रही है। किसी भी छोटे बजट की फिल्म के लिए लगभग एक महीने तक सिनेमाघरों में टिका रहना काफी मुश्किल होता है। लेकिन आवारापन 2 ने दिखा दिया है कि, अगर कहानी और म्यूजिक अच्छा हो तो ऑडियंस जरुर देखती है। खास बात ये है कि, इसे पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर द मूवी भी नहीं पीछे छोड़ सकी है। इसके साथ ही साउथ सुपर स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ को भी ये फिल्म झेल गई है।
Awarapan 2 Box Office Collection Day 27 कितना हुआ ?
‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 27वें दिन 4 लाख की कमाई की है। पिछले चार दिनों से इमरान हाशमी की फिल्म का कलेक्शन 4 से 5 लाख के आस-पास है। भारत में इमरान हाशमी की ये फिल्म टोटल कमाई 147 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 217 करोड़ रुपए हो चुका है। विदेशों मे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 33.41 करोड़ रुपए है। इस फिल्म को लगभग 40 करोड़ की लागत से बनाया गया था। लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘आवारपन 2’ पर क्यों नहीं पड़ा ‘मिर्जापुर द मूवी’ का असर?
‘आवारपन 2’ के रिलीज के चौथे हफ्ते के चलने के कई सारे कारण हैं। मिर्जापुर द मूवी और आवारापन 2 के रिलीज के बीच लगभग 3 हफ्तों का फर्क है। जिसके कारण इमरान हाशमी की मूवी ने काफी अच्छा कमाई कर ली। इमरान की फिल्म एक लव स्टोरी है। वहीं, मिर्जापुर एक्शन और राजनीति के ईर्द-गिर्द घूमती है। जिसके कारण इसके कलेक्शन पर पंकज त्रिपाठी की फिल्म का खास असर नहीं पड़ा है।







