---Advertisement---

‘मूर्ख नहीं हैं दर्शक…’ बॉलीवुड पर यंग जनरेशन के प्रभाव का Kareena Kapoor Khan ने किया जिक्र, ‘एनिमल’ को लेकर ये बोल गई ‘दायरा’ एक्ट्रेस

Kareena Kapoor Khan: दायरा एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे बॉलीवुड में फिल्मों की पहचान बदल रही है और ऑडियंस के पसंद पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में बात करते हुए क्यों एनिमल का जिक्र किया। इस दौरान वह क्या अपनी राय रखती नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2026 11:45 पूर्वाह्न

Kareena Kapoor Khan
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड की कहानी फिलहाल बदल गई है और फिल्म मेकर्स पहले की तरह दर्शकों को मूर्ख नहीं बना सकती क्योंकि वे बहुत ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। हर फिल्म 200 से 500 करोड़ की कमाई नहीं कर सकती और एनिमल की तरह लोगों पर प्रभाव नहीं डाल सकती। यह हम नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कहा है और इसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। बहुत जल्द दायरा में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने आखिर क्यों यह कहा और कैसे बॉलीवुड के बदलते परिवेश को लेकर बात करते हुए करीना कपूर ने सच्चाई का खुलासा किया है।

क्यों एनिमल से की Kareena Kapoor Khan ने तुलना

करीना कपूर खान ने कहा कि “हमारी ऑडियंस सोच से ज़्यादा स्मार्ट है। उन्हें बहुत अच्छे से पता होता है कि कब कौन सी फिल्म अच्छी है और उन्हें क्या देखना पसंद है। आज बात सिर्फ एक यंग लव स्टोरी को लेकर नहीं है क्योंकि यह सभी चीज पुरानी हो गई है। दर्शकों को कुछ नहीं आना चाहिए यह नहीं कि अभी हिंसा चल रही है, एनिमल चल गई तो चलो सब वायलेंस कर लेते हैं हम हर्ड मेंटैलिटी वाले हैं; क्या कहें?”

कैसे फिल्मों को लेकर बदल रही लोगों की डिमांड

इतना ही नहीं करीना कपूर खान ने कहा कि ऐसे फ़िल्ममेकर्स हैं जो कुछ अलग बनाना चाहते हैं, जो आपके विचारों को भड़काते हैं और जिनकी अपनी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। मुझे लगता है कि अब चीज़ें बदल रही हैं। ऑडियंस अब ट्रेलर देखकर फिल्म देखना चाहते हैं। आने वाले समय में ऑडियंस सोचने वाले सवाल पूछेंगे क्योंकि अब फिल्मेकर्स यह नहीं कह सकते हैं कि यह कॉमेडी और लव स्टोरी है तो इसलिए लोग इसे जरूर देखेंगे।

बॉलीवुड फिल्मों की कमाई पर दिख रहा कितना असर

इतना ही नहीं बॉलीवुड फिल्मों की कमाई को लेकर बात करते हुए करीना कपूर खान ने कहा कि जरूरी नहीं कि हर फिल्म 200 से 500 करोड़ कमाए। मुझे लगता है कि हम इसे बदल रहे हैं और फिलहाल हमारी ऑडियंस भी मदद कर रही है। ऐसे में निश्चित तौर पर एक्ट्रेस ने कहा है कि बदलाव जरूरी है।

मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में एक्ट्रेस नजर आने वाली है जिसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई देंगे और यह 18 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026