---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 32: थिएटर्स में ‘शिवम पंडित’ का भौकाल! 32वें दिन भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोला इमरान हाशमी का जादू!

Awarapan 2 Box Office Collection Day 32: बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' का क्रेज साफ देखने को मिल रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन बहुत अच्छा कलेक्शन किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 15, 2026 12:21 अपराह्न

Awarapan 2 Box Office Collection Day 32
Follow Us
---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 32: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का क्रेज रिलीज के 32वें दिन भी सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है। दिशा पाटनी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि, कम बजट होने  के कारण ये लव स्टोरी कई गुना प्रॉफिट कमा चुकी है। किसी भी फिल्म के लिए थिएटर में एक महीने तक बना रहना काफी मुश्किल होता है। लेकिन ‘आवारापन 2’ ने करके दिखाया है। इमरान का शिवम पंडित वाला अवतार ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। ये साल 2026 की हिट लव स्टोरी बन चुकी है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 32 कितना  हुआ?

‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 32वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 लाख रुपए के आस-पास का कलेक्शन किया है। भारत में इसकी टोटल कमाई 197.35 करोड़ रुपए है। वहीं, विदेशों में ये ओवरसीज कलेक्शन 33.55 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही इमरान हाशमी की इस फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 212.90 करोड़ रुपए है। इस फिल्म का बजट 40 से 45 करोड़ के आस-पास है। लेकिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 244 फीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट कमाया है। अपनी रिलीज के शुरुआती हफ्ते में ही फिल्म ने 151% का मुनाफा छू लिया था । यह 2026 की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’  को ऑडियंस क्यों कर रही पसंद?

इमरान हाशमी की मूवी ‘आवारापन 2’ को हर आयु वर्ग के लोग पसंद कर रहे हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की दमदार वापसी है। साल 2007 में आयी आवारापन के कल्ट को इमरान हाशमी ने 19 साल बाद भी बरकरार रखा है। जिसके कारण इसकी काफी अच्छी कमाई हो रही है। इस फिल्म के गाने और दमदार और इमोशनल लव स्टोरी लोगों को काफी पसंद आ रही है। नितिन कक्कड़ का बेहतरीन निर्देशन लोगों के दिलों को छू रहा है। आवारापन 2 कम बजट में वर्ल्ड-क्लास की कहानी है। जिसके कारण फैंस खुद को इससे कनेक्ट कर पा रहे हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026