---Advertisement---

Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की तड़प के बाद आक्रोश का अध्याय हुआ! 19 साल में कितना बदला शिवम, देख क्या बोले फैंस

Awarapan 2 Trailer: शिवम बनकर वापस लौटने के लिए तैयार इमरान हाशमी के नए अवतार को देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं जानिए क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2026 1:27 अपराह्न

Awarapan 2 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Awarapan 2 Trailer: लगभग 19 साल के इंतजार के बाद इमरान हाशमी शिवम बनकर लोगों के दिलों में राज करने के लिए आ रहे हैं और इस बार उनका साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी देने वाली है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनने वाली आवारापन 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया जिसने कई इंटेंस सीन दिखाए गए हैं। जबरदस्त लव स्टोरी और फुल ऑन एक्शन से भरपूर यंग जेनरेशन क्रश इमरान हाशमी के शिवम वाले किरदार को आवारापन 2 में देखने के लिए फैंस इंतजार में बैठे हुए हैं। खास तोहफा देते हुए सीबीएफसी की तरफ से यूए सर्टिफिकेट जारी किया गया है।

इमरान हाशमी के आवारापन 2 ट्रेलर क्या है खास

आवारापन 2 ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन मेकर्स की तरफ से कहा गया कि “आपने उसका दर्द महसूस किया अब उसका गुस्सा महसूस कीजिए शिवम पंडित का दूसरा अध्याय शुरू होता है।” 2007 की आईकॉनिक फिल्म आवारापन के बाद इमरान हाशमी अपने किरदार शिवम के रूप में वापस लौट आए हैं। दर्द से गुस्सा तक का सफर और ट्रेलर में आईकॉनिक गाने तेरा मेरा रिश्ता पुराना का इस्तेमाल किया गया है जो फैंस के लिए किसी इमोशन से कम नहीं है। 1 मिनट 25 सेकंड का ट्रेलर काफी छोटा है जिसमें ना पूरी कहानी दिखाई हुई है और सस्पेंस के साथ इमोशन पर फोकस रखा गया है।

इमरान हाशमी के साथ दिखेंगी ये जबरदस्त एक्ट्रेस

 

इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी की जोड़ी की बात करें तो इसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है और शबाना आज भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली है।

Awarapan 2 Trailer को देख क्या बोल रहे यूजर्स

आवारापन 2 ट्रेलर को देखकर एक यूजर ने कहा जबरदस्त मास्टरपीस तो एक ने लिखा इमरान हाशमी का इरा वापस आ गया है। एक यूजर ने कहा, “आप बॉलीवुड को इग्नोर कर सकते हैं लेकिन इमरान हाशमी को नहीं।” एक ने कहा ट्रेलर देखने के बाद मार्केटिंग की दात देनी पड़ेगी तो एक ने लिखा रोंगटे खड़े हो गए। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में यह क्या कमाल दिखाती है इस पर लोगों की नजर रहने वाली है क्योंकि इसकी तकरार सनी देओल की बंटवारा 1947 से होने वाली है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अगस्त 8, 2026