---Advertisement---

Emraan Hashmi की ‘रूह’ कब होगी रिलीज, दहशत फैलाने के लिए आया अब तक का खतरनाक अवतार, क्या आपने देखा

Emraan Hashmi: फिर से हॉरर फिल्मों की दुनिया में राज करने के लिए आ रहे हैं। एक्टर के फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और यह कब रिलीज हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2026 3:31 अपराह्न

Emraan Hashmi
Follow Us
---Advertisement---

Emraan Hashmi: हॉरर फिल्म की दुनिया में अगर बॉलीवुड के सुपरस्टार की बात करें तो निश्चित तौर पर एक नाम सबके जहन में सबसे पहले आता है। अपने खूबसूरत गाने और रोमांस से दिल धड़काने वाले इमरान हाशमी लंबे समय के बाद एक बार फिर से हॉरर जोनर में वापसी कर रहे हैं और उनकी आने वाली फिल्म रूह का टीज़र जारी किया गया है। इसने निश्चित तौर पर सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी है। इमरान हाशमी का अवतार इस बार काफी हटके है लेकिन उनके इस शैतानी लुक को देखकर फैंस का क्रेज अलग लेवल पर है। आइए जानते हैं रूह को लेकर एक्टर ने लोगों को क्या तोहफा दिया है।

Emraan Hashmi के रूह वाले अंदाज को देख हिल गए फैंस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by vicked.films (@vicked.films)

लगभग 5 साल के बाद इमरान हाशमी हॉरर फिल्मों से वापसी करने वाले हैं और इसकी घोषणा करते हुए कह दिया कि यह सिर्फ आएगा नहीं बल्कि आपको हमेशा महसूस होगा। यह सच है कि भारतीय सिनेमा में हॉरर को खास पहचान दिलाने वाले एक्टर इमरान हाशमी को इस तरह के किरदार में देखने के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है। पहला लुक काफी खास दिखाया गया है और फर्स्ट लुक में ही इमरान हाशमी के फैंस को एक्साइटेड कर दिया है जिसमें उनका सिर्फ इंटेंस आंखें दिखाई गई है लेकिन यह फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं है।

इमरान हाशमी की रूह कब हो रही रिलीज

रिपोर्ट की माने तो इमरान हाशमी की रूह को प्राइम वीडियो क्रिएटर-डायरेक्टर मयंक शर्मा ने डायरेक्ट किया है, और इसे मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखा। विक्रम खाखर और सनी खन्ना द्वारा प्रोड्यूस की गई रूह एक विकेड फ़िल्म्स प्रोडक्शन है। 2027 में हिंदी के अलावा रूम तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली है। वर्फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी आवारापन 2 में भी बहुत जल्दी दिखाई देने वाले हैं जो उनकी पॉपुलर फिल्म की लिस्ट में शुमार है। इसके लिए लोग लंबे समय से इंतजार में है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026