---Advertisement---

Baaghi 4: ‘असली वाइल्डफायर तो ये पोस्टर है’ आशिकी के खिलाफ विलेन बने Sanjay Dutt, क्या Tiger Shroff पर होंगे हावी

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की फिल्म में हुई संजय दत्त की एंट्री, पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है कि वह विलेन के किरदार में तबाही मचाने वाले हैं। आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 9, 2024 12:26 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 9, 2024 2:47 अपराह्न

Baaghi 4
Follow Us
---Advertisement---

Baaghi 4: 2016 में श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म बागी रिलीज हुई और कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स हासिल करने में कामयाब रही। वहीं बहुत जल्द इस फिल्म का एक और पार्ट यानी बागी 4 (Baaghi 4) भी रिलीज होगी। फिल्म की अनाउंसमेंट भी हो चुकी है और इसके साथ ही रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। इस सबके बीच ट्विस्ट तब आया जब इसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला की तरफ से पोस्टर जारी किया गया। दरअसल इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया ‘हर आशिक एक विलेन है’ और संजय दत्त का बेखौफ अंदाज देख फैंस भी क्रेजी हो रहे हैं।

Baaghi 4 में Sanjay Dutt का इंटेंस लुक है खतरनाक

दरअसल बागी 4 फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद इतना तो होता है कि इस बार Sanjay Dutt विलेन के किरदार में तबाही मचाने वाले हैं। एक बार फिर विलेन के तौर पर उन्हें देखने के लिए लोग इंतजार करने लगे। इतने में यह भी तय है कि वह टाइगर श्रॉफ के सामने होंगे क्योंकि इसमें वह आशिक के किरदार में नजर आने वाले हैं। पोस्टर जारी किया गया है जिसमें कुर्सी पर बैठे हुए संजय दत्त के चेहरे और कपड़े खून से लतपथ हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से इतना तय है कि वह काफी गुस्से में है। लोगों का ध्यान खींचा उनकी गोद में लेटी हुई महिला पर और वह पूरी तरह से खून से सनी है।

Baaghi 4 में Sanjay Dutt को देख क्रेजी हुए फैंस

https://twitter.com/CJsingh_/status/1866003595407335598

Baaghi 4 में क्या आमने-सामने होंगे Tiger Shroff और Sanjay Dutt

बागी 4 पोस्ट को देखने के बाद इतना तो तय है कि Sanjay Dutt खून खराबा करते दिखेंगे। इस बार अलग खुमार देखने को मिलने वाला है। इससे पहले टाइगर श्रॉफ का भी पोस्टर शेयर किया गया था जिसमें लिखा गया था कि “इस बार वह पहले की तरह नहीं होने वाला है।” अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का आमना सामना कैसा होता है। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली है और ए हर्षा द्वारा निर्देशित यह 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026