---Advertisement---

Baby John: बाप रे बाप! Beast Mode सॉन्ग के साथ Varun Dhawan की फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, धांसू वीडियो देख फैंस बोले- ‘मजा आ गया’

Baby John: 'बेबी जॉन बीस्ट मोड' को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस एक बार फिर हैरान हैं और वरुण धवन की फिल्म ने खलबली मजा दी है। इसके साथ ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। आइए देखते है आखिर क्या है बेबी जॉन बीस्ट मोड में स्पेशल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 22, 2024 1:23 अपराह्न

Baby John
Follow Us
---Advertisement---

Baby John: क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन (Varun Dhawan) कीर्ति सुरेश के साथ एटली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं Kalees के निर्देशन में बनने वाली  ‘बेबी जॉन‘ (Baby John) की जो 25 दिसंबर को सिनेमाघर में तबाही मचाने के लिए तैयार है। वहीं इस सब के बीच एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर खुद वरुण धवन ने दी है। इसके साथ ही फिल्म रिलीज से 2 दिन पहले एक और नया गाना ‘बेबी जॉन बीस्ट मोड’ (Baby John Beast Mode) जारी किया गया है जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपका दिल दहल जाएगा। आइए देखते हैं।

Baby John Beast Mode में Varun Dhawan का भयावह अंदाज देख दहल उठेगा दिल

Credit- Zee Music Company

मारधाड़ और खून से सने हुए वरुण धवन को आपने इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा होगा। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस गाने के वीडियो ने सनसनी मचा दी है। बेबी जॉन बीस्ट मोड फिलहाल चर्चा में है। 3 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो में हर एक सीन खतरनाक है और इसमें वरुण से लेकर जैकी श्रॉफ तक अपने भयावह किरदार में नजर आ रहे हैं। जहां तक इस गाने की बात करें तो इसे राजा कुमारी ने अपनी आवाज दी है। खून खराबे, बुलेट की आवाज, आग से लेकर दर्दनाक सीन तक को इस गाने में दिखाने की कोशिश की गई है। इसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी।

Baby John Beast Mode देख यूजर्स कर रहे तारीफ

बेबी जॉन बीस्ट मोड को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “100% रोंगटे खड़े हो गए गारंटी और म्यूजिक जबरदस्त।” एक ने लिखा निश्चित ही बेबी जॉन फायर पर है। एक ने कहा मजा आ गया तो एक यूजर ने कहा भाई साहब यह है असली वर्ल्ड फायर।

Baby John Beast Mode के साथ Varun Dhawan ने की एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा

इस बात में कोई शक नहीं है कि बेबी जॉन बीस्ट मोड सॉन्ग को देख आप वरुण धवन के इस खतरनाक अंदाज के एक बार फिर फैन हो जाएंगे। ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए क्रिसमस काफी स्पेशल होने वाला है। इसके साथ ही वरुण ने इस बात की भी जानकारी दी है कि एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर एडवांस बुकिंग में यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है और ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन क्या होता है। Kaleesh की फिल्म लगभग 85 करोड़ के बजट में तैयार की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026