---Advertisement---

Baby John Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही Varun Dhawan की फिल्म ने तोड़ा दम, दूसरे दिन की कमाई फिल्म के तमिल वर्जन से भी…

Varun Dhawan की फिल्म बेबी जॉन रिलीज़ के दूसरे दिन नही कर पाई कमाल। आंकड़ो में अपने तमिल वर्जन से पीछे

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 27, 2024 12:24 अपराह्न

Baby John Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Baby John Box Office Collection Day 2: वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बेबी जॉन (Baby John) को रिलीज हुए 2 दिन हो गए है। क्रिसमस के मौके पर फिल्म को दर्शकों के बीच पेश किया गया था। फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली थी। जिसके बाद फिल्म के पहले दिन की कमाई का आंकड़ा ठीक ठाक रहा। वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई (Baby John Box Office Collection Day 2) का एक डेटा सामने आया है। ये डेटा वरुण धवन के फैंस के लिए निराशापूर्ण हो सकता है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दूसरे दिन ही फिसलती नजर आ रही है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। तो चलिए जानते है क्या है बेबी जॉन के दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा ?

Baby John Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बेबी जॉन (Baby John) के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद दर्शकों की उम्मीद फिल्म से बढ़ गई है। मगर फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ो ने लोगो की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। दूसरे दिन की कमाई में फिल्म अपने तमिल वर्ज़न वाली फिल्म से भी मात खा गई है। फिल्म की कमाई में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। सैकनिल्क वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस (Baby John Box Office Collection Day 2) पर केवल 4.5 करोड़ की कमाई की है। जो कि फिल्म के तमिल वर्जन से लगभर 1.5 करोड़ कम है। फिल्म के तमिल वर्जन थेरी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की ये कमाई अपने पहले दिन की कमाई का आधा रकम भी नही जुटाई पाई।

फिल्म में Varun Dhawan निभा रहे है ये किरदार

जानकारी के लिए बता दे कि वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बेबी जॉन (Baby John) एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। कलिस द्वारा निर्देशित ये फिल्म तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रिमेक है। फिल्म को एटली ने लिखा है। फिल्म में वरुण धवन के साथ साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, ज़ारा ज़्याना और जैकी श्रॉफ भी है। फिल्म में वरुण धवन आइपीएस ऑफिसर सत्या का किरदार निभा रहे है। वरुण की इस फिल्म से दर्शको को काफी उम्मीद थी। मगर फिल्म की ऐसी शुरुआत फैन्स को निराश कर रही है। साथ ही मेकर्स को अपनी गलती पर सोचने पर विवश कर रहें है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026