---Advertisement---

Baby John: क्रिसमस पर तोहफा! रिलीज से पहले CBFC ने पकड़ाया ये सर्टिफिकेट, जानिए कितनी देर की है Varun Dhawan की फिल्म

Baby John: वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का रन टाइम क्या है। आइए जानते हैं फिल्म रिलीज से पहले खास बातें जिसमें एक्टर का बदला अंदाज देखने को मिलने वाला है और उनके साथ कीर्ति सुरेश नजर आएंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2024 7:27 अपराह्न

Baby John
Follow Us
---Advertisement---

Baby John: वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म ‘बेबी जॉन‘ (Baby John) क्रिसमस के मौके पर भले ही रिलीज हो रही हो लेकिन इसका खुमार लगातार फैंस पर बरकरार है। ऐसे में तरण आदर्श ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में यह बताया है कि आखिर कितने देर की यह फिल्म होने वाली है। आखिर क्रिसमस पर सिनेमाघरों में जाने से पहले आपको यह बात जान लेनी जरूरी है कि फिल्म का रनटाइम क्या है। इसके साथ-साथ जानिए आखिर CBFC की तरफ से कौन सा सर्टिफिकेट फिल्म को दिया गया है। निश्चित तौर पर वरुण धवन की इस फिल्म को लेकर लगातार हाइप बना हुआ है। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं तरण आदर्श।

Varun Dhawan का Baby John रन टाइम क्या है

इस पोस्ट को तरण आदर्श ने x प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए लिखा, “एक्सक्लूसिव बेबी जॉन रन टाइम CBFC द्वारा 16 दिसंबर 2024 को UA प्रमाणित किया गया। इसके साथ ही तरण आदर्श ने बताया है कि यह फिल्म 161 मिनट 35 सेकंड का होने वाला है। इसका मतलब वरुण धवन की फिल्म 2 घंटे 41 मिनट 35 सेकंड की भारत में दिखाई जाएगी। फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार फैंस के बीच बेकरारी है। सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे हरी झंडी दे दी गई है जो निश्चित तौर पर फिल्म की एक सफलता को बताने के लिए काफी है।

Baby John में Varun Dhawan के साथ मिलने वाला Salman Khan के फैंस को गिफ्ट

Kalees के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं। एटली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर यह फिल्म रिलीज हो रही है जो एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें वरुण का अंदाज देखना लोगों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसमें वह हमेशा से काफी हटके अंदाज में नजर आने वाले हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म फैंस के लिए निश्चित तौर पर धमाकेदार तोहफा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026