---Advertisement---

‘मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार…’ क्या Badshah ने 4-5 साल तक छिपा कर रखी दूसरी शादी, इशारों में ईशा रिखी ने फिर अलगाव को दी हवा

Badshah: क्या सालों तक छुपा कर शादी रखी और अब तलाक के बाद ईशा रिखी के साथ सिंगर का रिश्ता विवादों में है। आइए जानते हैं क्या है माजरा और पोस्ट में ऐसा क्या कह गए सिंगर की पत्नी जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2026 11:21 पूर्वाह्न

Badshah
Follow Us
---Advertisement---

Badshah: अपने गानों से हर किसी को झूमने के लिए मजबूर कर देने वाले सिंगर की पर्सनल लाइफ फिलहाल विवादों की वजह बनी हुई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बादशाह की जो अपनी निजी जिंदगी में हमेशा ही कंट्रोवर्सी में रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मार्च 2026 में उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ शादी की लेकिन हाल ही में उनकी डिवोर्स की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस सब के बीच एक बार फिर उनके क्रिप्टिक पोस्ट ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इस सब के बीच रेडिट पर यूजर का कहना है कि बादशाह की दूसरी शादी को लगभग चार से पांच साल हो चुके हैं।

ईशा रिखी ने Badshah को लेकर कहीं ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

दरअसल ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनका कोई निशान नहीं दिखता। बहुत समय तक, मैं चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे लगा कि मेरे पति के पास जो असर, ताकत और रिसोर्स हैं, उससे मैं बहुत ज़्यादा परेशान हो गई थी, और मैंने खुद को यकीन दिलाया कि चुप रहना ही सबसे सेफ़ है। कभी मानना ​​नहीं था। यह ज़िंदा रहना था। आज, मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं। हो सकता है मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न होऊं लेकिन मैं आख़िरकार यह दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक है।”

कब से शुरू हुई बादशाह की शादी में खटपट की अफवाहें

दरअसल इस सब की शुरुआत तब हुई जब बीते कुछ दिन पहले ईशा रिखी ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक वीडियो कॉलेज बनाकर शेयर करते हुए दिखी। जहां उनकी शादी से लेकर कई खूबसूरत झलकियां थी लेकिन इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में कहा, “हर तूफ़ान एक सबक है। हर दुआ उम्मीद है।” इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स यह मान बैठे कि बादशाह और उनकी शादी में कुछ खटपट चल रही है। अब एक और पोस्ट ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया।

विवादों में रही है Badshah की निजी जिंदगी और रिश्ते

दरअसल रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें कहा गया कि बादशाह की दूसरी शादी सालों पहले हो चुकी है तो वहीं एक यूजर ने कहा यह सभी तस्वीरें 4 से 5 साल पुरानी है। इसकी सच्चाई क्या यह या तो फिलहाल राज है लेकिन सिंगर की शादी की काफी चर्चा हो रही है। ईशा रिखी से पहले उनकी शादी 2012 में जैस्मीन मसीह से हुई थी। 2020 में तलाक हुआ लेकिन बादशाह की एक बेटी है, जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह। वहीं कई रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी शादी 6 साल बाद 2026 में हुई।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026