---Advertisement---

Badshah के ‘टटीहरी’ सॉन्ग के किस लाइन पर हो रहा बवाल, ताबड़तोड़ बढ़ रहे व्यूज के बीच हरियाणा महिला आयोग ने किया तलब

Badshah: बादशाह के टटीहरी गाने को लेकर लगातार कंट्रोवर्सी जारी है तो वहीं इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर महिला आयोग ने क्या कहा है और कैसे हरियाणवी गाने को लेकर वह बुरी तरह से फंस चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2026 5:45 अपराह्न

Badshah
Follow Us
---Advertisement---

Badshah: मशहूर रैपर की बात करें तो निश्चित तौर पर इसमें बादशाह का नाम टॉप पर शुमार है जो अक्सर अपने गानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वहीं इस सबके बीच उनका हाल ही में हरियाणवी गाना टटीहरी रिलीज हुआ लेकिन इसके आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर उन्हें विवादों का लगातार सामना करना पड़ा है। हालांकि अब यह विवाद और भी ज्यादा बढ़ चुका है क्योंकि हरियाणा महिला आयोग ने इसे लेकर बादशाह को तलब किया है और समन भेजा है। दूसरी तरफ कंट्रोवर्सी के बीच बादशाह के गाने पर ताबड़तोड़ व्यूज भी मिल रहे हैं।

क्यों Badshah की टटीहरी कंट्रोवर्सी है चर्चा में

बादशाह के सॉन्ग टटीहरी विवाद की बात करें तो इसके कई सीन और लाइन को लेकर कंट्रोवर्सी जारी है। जहां एक दृश्य में स्कूली लड़कियां बस पर चढ़कर अपने बैग फेंकती है और नाचती हुई नजर आ रही है जिसे लोगों द्वारा आपत्तिजनक बताया गया। समाज में गलत संदेश देने की बात कही गई है वहीं इसके साथ ही एक लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने इन सबको घोड़ी बनाने’ को लेकर भी कंट्रोवर्सी हो रही है। कहा जा रहा है कि यह लाइन महिला के गरिमा को ठेस पहुंचाती है।

हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को कब बुलाया

वहीं टटीहरी गाने के मामले में हरियाणा महिला आयोग में समन भेजते हुए 13 मार्च को बादशाह को पेश होने के लिए कहा है ताकि वे इस गाने को लेकर अपनी सफाई दे सके। अब ऐसे में कंट्रोवर्सी आगे क्या मोड़ लेती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। हालांकि इस पर फिलहाल बादशाह की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

टटीहरी गाने से बादशाह ने बटोर लिए इतने व्यूज

टटीहरी गाने को लेकर बादशाह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 1 मार्च को जारी किए गए इस गाने की कंट्रोवर्सी होते देख लोग इसे यूट्यूब पर और भी ज्यादा सर्च करने लगे हैं। यह सुर्खियों में है। बात करें टटीहरी सॉन्ग की बादशाह के यूट्यूब चैनल से इसे जारी किया गया है जिसे अब तक 45 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026