---Advertisement---

BAFTA 2023: इस फिल्म के लिए Austin Butler ने जीती बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

BAFTA 2023: 76वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA 2023) का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। अभिनेता रिचर्ड ई. ग्रांट द्वारा आयोजित शानदार कार्यक्रम में फिल्मी सितारों को अवार्ड्स दिए गए। इस आयोजन में केट ब्लैंचेट, ऑस्टिन बटलर, एडवर्ड बर्जर और कई अन्य ने पुरस्कार को अपने नाम किया। यह शाम कई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2023 10:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

BAFTA 2023: 76वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA 2023) का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। अभिनेता रिचर्ड ई. ग्रांट द्वारा आयोजित शानदार कार्यक्रम में फिल्मी सितारों को अवार्ड्स दिए गए। इस आयोजन में केट ब्लैंचेट, ऑस्टिन बटलर, एडवर्ड बर्जर और कई अन्य ने पुरस्कार को अपने नाम किया। यह शाम कई सेलेब्स के लिए काफी खास रहा क्योंकि उन्होंने अपने नाम कई अवार्ड्स किए। आइये देखते हैं विनर की पूरी लिस्ट।

ऑस्टिन बटलर को मिला यह अवार्ड

इस अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ऑस्टिन बटलर (Austin Butler) ने अपने नाम किया। वहीं, उन्होंने कॉलिन फैरेल, ब्रेंडन फ्रेजर, डेरिल मैककॉर्मैक, पॉल मेस्कल और बिल निघी को हराया, जबकि केट ब्लैंचेट को वियोला डेविस, डेनिएल डेडवाइलर, एना डी अरामास, एम्मा थॉम्पसन और मिशेल योह को हराकर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। एंटी वॉर जर्मन फिल्म ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट ने रविवार को ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित सात पुरस्कार जीते। मिली जानकारी के मुताबिक इस अवॉर्ड नाइट में शामिन होने वाले गेस्ट ने रेड कार्पेट पर वॉक की और उन्होंने खूब मस्ती की। इस दौरान एडी रेडमायने, ब्रायन कॉक्स, फ्लोरेंस पुघ, कैथरीन ज़ेटा-जोन्स, सिंथिया एरिवो, जूलियन मूर और लिली जेम्स जैसे नाम मौजूद रहे।

Also Read: Urvashi Rautela की BTW शूटिंग वीडियो वायरल, ग्लैम लुक में नजर आ रही हैं हसीना

विनर की लिस्ट में इन्होंने मारी बाजी:-

  • लीडिंग एक्ट्रेस- केट ब्लैंचेट, ‘TÁR’
  • सपोर्टिंग एक्ट्रेस- केरी कॉन्डन, ‘द बंशीज़ ऑफ़ इनिशरिन’
  • लीडिंग एक्टर- ऑस्टिन बटलर, एल्विस
  • सपोर्टिंग एक्टर- बैरी केघन, ‘द बंशीज़ ऑफ़ इनिशरिन’
  • बेस्ट फिल्म – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
  • बेस्ट कास्टिंग – एल्विस
  • बेस्ट डायरेक्टर – एडवर्ड बर्जर, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
  • एडेप्टिड स्क्रीनप्ले – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, एडवर्ड बर्जर, लेस्ली पैटर्सन, इयान स्टोकेल
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
  • फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – कैथरीन मार्टिन, एल्विस
  • ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म – एक आयरिश अलविदा
  • ओरिजनल स्कोर – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, वोल्कर बर्टेलमैन

Also Read: Adani Case पर अपनी कमेटी बनाएगा Supreme Court, पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी जांच

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Golmaal 5

सितम्बर 19, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 15

सितम्बर 19, 2026

Daayra Box Office Collection Day 1

सितम्बर 19, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 19, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 19, 2026

Katrina Kaif

सितम्बर 19, 2026