---Advertisement---

BAFTA Awards 2024: लंदन की स्टेज पर चला दीपिका का जादू, ‘ओपेनहाइमर’ को मिले 7 अवॉर्ड ; यहां देखें विनर लिस्ट

BAFTA Awards 2024: सिनेमा की दुनिया के प्रतिष्‍ठ‍ित 77वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) का आयोजन लंदन में हुआ और फिलहाल यह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस अवार्ड सेरेमनी को डेविड टेनेंट ने होस्ट किया। इस अवार्ड सेरेमनी में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने 7 अवॉर्ड्स जीते। सेरेमनी में इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2024 11:09 पूर्वाह्न

BAFTA Awards 2024
Follow Us
---Advertisement---

BAFTA Awards 2024: सिनेमा की दुनिया के प्रतिष्‍ठ‍ित 77वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) का आयोजन लंदन में हुआ और फिलहाल यह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस अवार्ड सेरेमनी को डेविड टेनेंट ने होस्ट किया। इस अवार्ड सेरेमनी में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने 7 अवॉर्ड्स जीते। सेरेमनी में इस फिल्म का जलवा बरकरार रहा। वहीं दूसरे नंबर पर एमा स्‍टोन की ‘पुअर थिंग्स’ ने 5 अवॉर्ड जीते। इस अवार्ड सेरेमनी में कोई भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेट नहीं किया गया था लेकिन बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण का जलवा यहां भी देखने को मिला। वह इस अवार्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर बनकर पहुंची थी।

BAFTA Awards 2024 में छा गई दीपिका

सोशल मीडिया पर BAFTA Awards 2024 से दीपिका का लुक काफी चर्चा में है जिसमें वह क्रीम साड़ी पहन कर कातिलाना नजर आ रही है। सिक्विन साड़ी और प्लनजिंग नेकलाइन ब्लाउज को दीपिका बन हेयर स्टाइल और डायमंड इयररिंग के साथ फ्लॉन्ट करती हुई दिखी और उनका यह लुक हमेशा की तरह खास रहा। फैंस इस लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

BAFTA Awards 2024 में दीपिका के अलावा ये सेलेब्स बने प्रेजेंटर

वहीं बता दें कि BAFTA Awards 2024 में प्रजेंटर बनकर पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने जोनाथन ग्‍लेजर को बेस्‍ट फिल्‍म नॉट इन इंग्‍ल‍िश लैंग्‍वेज कैटेगरी के लिए ‘द ज़ोन ऑफ इंटरेस्‍ट’ के लिए अवॉर्ड प्रजेंट किया था। दीपिका के अलावा डेविड बेकहम और दुआ लीपा जैसे सिलेब्रिटीज को भी प्रेजेंटर के तौर पर चुना गया था जो वहां पहुंचे थे।

BAFTA Awards 2024 की विनर लिस्ट

बेस्ट फिल्म

  • ओपेनहाइमर (विनर )
  • एनॉटमी ऑफ ए फॉल
  • द होल्डोवर्स
  • किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
  • पुअर थिंग्स

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म

  • द जोन ऑफ इंट्रस्ट (विनर )
  • ऑल ऑफ अस स्ट्रेंजर्स
  • हाऊ टू हेव सेक्स
  • नेपोलियन
  • द ऑल्ड ओक
  • पूअर थिंग्स
  • रे लेन
  • सॉल्टबर्न
  • स्क्रैपर
  • वॉन्का

लीडिंग एक्टर

  • किलियन मर्फी- ओपेनहाइमर (विनर )
  • ब्रैडली कूपर- मेस्ट्रो
  • कोलमैन डोमिंगो- रस्टिन
  • पॉल जियामाटी- द होल्डओवर्स
  • बैरी किओगन- साल्टबर्न
  • टीओ यू- पास्ट लाइफ

लीडिंग एक्ट्रेस

  • एम्मा स्टोन- पुअर थिंग्स (विनर )
  • फैंटासिया बैरिनो- द कलर पर्पल
  • सैंड्रा हुलर- एनॉटमी ऑफ ए फॉल
  • केरी मुलिगन- मेस्ट्रो
  • विवियन ओपरा- राई लेन
  • मार्गो रोबी- बार्बी

सपोर्टिंग एक्ट्रेस

  • द होल्ड ओवर्स- डेवाइन जॉय रैंडोल्फ (विनर )
  • एमिली ब्लंट- ओपेनहाइमर
  • डेनिएल ब्रूक्स- द कलर पर्पल
  • क्लेयर फोय- ऑल ऑफ अस स्ट्रेंजर्स
  • सैंड्रा हुलर- द जोन ऑफ इंट्रेस्ट
  • रोसमंड पाइक- साल्टबर्न

सपोर्टिंग एक्टर

  • रॉबर्ट डाउनी जूनियर- ओपेनहाइमर (विनर )
  • रॉबर्ट डी नीरो- किलर ऑफ़ द फ्लॉवर मून
  • रॉबर्ट डाउनी जूनियर- ओपेनहाइमर
  • जैकब एलोर्डी- साल्टबर्न
  • रयान गोसलिंग- बार्बी
  • पॉल मेस्कल- ऑल ऑफ अस स्ट्रैंजर्स
  • डोमिनिक सेसा- द होल्डओवर्स

बेस्ट डायरेक्टर

  • ओपेनहाइमर- क्रिस्टोफर नोलन (विनर )
  • ऑल ऑफ अस स्ट्रेंजर- एंड्रयू हाई
  • एनाटॉमी ऑफ ए फॉल- जस्टिन ट्राइट
  • होल्डओवर- अलेक्जेंडर पायने
  • मेस्ट्रो- ब्रैडली कूपर
  • द जोन ऑफ इंट्रेस्ट- जोनाथन ग्लेज़र

डॉक्युमेंट्री

  • 20 डेज इन मारियुपोल (विनर )
  • अमेरिकी सिम्फनी
  • बियॉन्ड यूटोपिया
  • स्टिल: एक माइकल जे फॉक्स मूवी

आउटस्टैंडिंग डेब्यू- ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर

  • अर्थ ममा (विनर )
  • ब्लू बैग लाइफ
  • बॉबी वाइन: द पीपल्स प्रेसिडेंट
  • हॉउ टू हेव सेक्सइज
  • इन देयर एनीबॉडी आउट देयर?

गैर अंग्रेजी भाषी फिल्म

  • द जोन ऑफ इंटरेस्ट (विनर )
  • 20 डेज इन मारियुपोल
  • एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
  • पास्ट लाइफ
  • सोसाइटी ऑफ द स्नो
  • द जोन ऑफ इंटरेस्ट

एनिमेटेड फिल्म

  • द बॉय एंड द हेरॉन (विनर )
  • चिकन रन: डॉन ऑफ द नगेट
  • एलिमेंटल
  • स्पाइडर-मैन: एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स

ओरिजनल स्क्रीनप्ले

  • एनॉटमी ऑफ ए फॉल (विनर )
  • बार्बी
  • द होल्डओवर
  • मेस्ट्रो
  • पास्ट लाइफ

एडेप्टेड स्क्रीनप्ले

  • अमेरिकन फिक्शन (विनर )
  • ऑल ऑफ अस स्ट्रेंजर
  • ओपनहाइमर
  • पुअर थिग्स
  • दजोन ऑफ इंटरेस्ट

ईई बाफ्टा राइजिंग स्टार अवार्ड

  • मिया मैकेना-ब्रूस (विनर )
  • फोबे डायनेवर
  • आयो एडेबिरी
  • जेकब एलोर्डी
  • सोफी वाइल्ड

ओरिजनल स्कोर

  • ओपनहाइमर (विनर )
  • किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
  • पुअर थिग्स
  • साल्टबर्न
  • स्पाइडर-मैन: एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स

कास्टिंग

  • द होल्डओवर (विनर )
  • ऑल ऑफ अस स्ट्रेंजर
  • एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
  • हाउ टू हैव सेक्स
  • किलर्स ऑफ द फ्लावर मून

सिनेमेटोग्राफी

  • ओपनहाइमर (विनर )
  • किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
  • मेस्ट्रो
  • पुअर थिग्स
  • द जोन ऑफ इंटरेस्ट

कॉस्ट्यूम डिजाइन

  • पुअर थिग्स (विनर )
  • बार्बी
  • किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
  • नेपोलियन
  • ओपनहाइमर

एडिटिंग

  • ओपनहाइमर (विनर )
  • एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
  • किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
  • पुअर थिग्स
  • द जोन ऑफ इंटरेस्ट

प्रोडक्शन डिजाइन

  • पुअर थिग्स (विनर )
  • बार्बी
  • किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
  • ओपनहाइमर
  • द जोन ऑफ इंटरेस्ट

मेक-अप एंड हेयर

  • पुअर थिग्स (विनर )
  • किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
  • मेस्ट्रो
  • नेपोलियन
  • ओपनहाइमर

साउंड

  • द जोन ऑफ इंटरेस्ट (विनर )
  • फेरारी
  • मेस्ट्रो
  • मिशन इंपॉसिबल- डेड रैकोनिंग पार्ट वन
  • ओपनहाइमर

स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स

  • पुअर थिग्स (विनर )
  • द क्रिएटर
  • गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3
  • मिशन इंपॉसिबल- डेड रैकोनिंग पार्ट वन
  • नेपोलियन

ब्रिटिश शार्ट फिल्म

  • जेलिफिश एंड लॉबस्टर (विनर )
  • फेस्टिवल ऑफ स्लैप्स
  • गोरका
  • सच ए लवली डे
  • येलो

ब्रिटिश शार्ट एनिमेशन

  • क्रेब डे (विनर )
  • विजिबल मेनडिंग
  • वाइल्ड समन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 23, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 23, 2026

The Kerala Story 2

फ़रवरी 23, 2026

Assi Box Office Collection Day 3

फ़रवरी 23, 2026

BAFTA Awards 2026

फ़रवरी 23, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding

फ़रवरी 23, 2026