---Advertisement---

Baiju Bawra के लिए 20 साल से मेहनत कर रहे हैं Sanjay Leela Bhansali! क्या गायकों की कहानी में नजर आएंगे ये स्टार्स

Baiju Bawra: संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपनी फिल्म से तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। उनकी फिल्म की कहानी हमेशा खास और अलग होती है और इस बात पर कोई दो राय नहीं है। पिछले साल आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से संजय ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कहानी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2023 2:00 अपराह्न

Sanjay Leela Bhansali
Follow Us
---Advertisement---

Baiju Bawra: संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपनी फिल्म से तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। उनकी फिल्म की कहानी हमेशा खास और अलग होती है और इस बात पर कोई दो राय नहीं है। पिछले साल आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से संजय ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कहानी के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। ऐसे में संजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैजू बावरा’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्मी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिकल फिल्म को संजय लीला भंसाली निर्देशित करने के लिए तैयार है। जी हां, इस फिल्म के जरिए म्यूजिक की दुनिया में चार चांद लगाते हुए यह मशहूर निर्देशक नजर आएंगे।आइए जानते हैं आखिर क्या है लेटेस्ट अपडेट।

सबसे बड़ी म्यूजिल फिल्म लाने की तैयारी में भंसाली

करीब 4 साल पहले भंसाली ने दिवाली के समय पर ‘बैजू बावरा’ की घोषणा करते हुए बताया था कि वह इस पर फिल्म को बनाने की तैयारी में हैं। वहीं अब लेटेस्ट अपडेट की माने तो इस दिल में परफेक्ट म्यूजिक को दिखाया जाएगा जो लोगों के बीच हमेशा यादगार रहेगी। संजय लीला भंसाली अपनी जबरदस्त कहानी और म्यूजिक को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनकी फिल्मों में अलग लेवल के म्यूजिक को दिखाया जाता है। ऐसे में एक बार फिर सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म बनाने की तैयारी में भंसाली जुट चुके हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

क्या फिल्म में नजर आएगी यह जोड़ी

पहले यह माना जा रहा था कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी जो कुछ ही दिनों में करण जौहर की फिल्म ‘राॅकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली है। हालांकि अगर ‘बैजू बावरा’ की बात करें तो इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है केवल यह कयास लगाए जा रहे हैं। इन स्टार्स को फिल्म में जगह मिलेगी या नहीं यह जानने के लिए लोग बेताब हैं।

क्या होगी फिल्म की कहानी

अगर ‘बैजू बावरा’ की कहानी की बात करें तो माना जा रहा है कि इसमें दो गायकों की कहानी दिखाई गई है जो पूरी तरह म्यूजिक के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दे कि इस टाइटल की एक फिल्म 1952 में बनाई गई थी। विजय भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मीना कुमारी एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थी। यह फिल्म सिनेमा की दुनिया में तहलका मचाने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं अगर संजय लीला भंसाली की फिल्म की बात करें तो कहा जा रहा है कि वह लगभग 20 साल से इस फिल्म पर काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026